Chinese Billionaire Xu Bo: एक चीनी अरबपति ने दावा किया है कि उसने अमेरिका में 100 से ज्यादा बच्चों को जन्म दिया है.
Chinese Billionaire Xu Bo
Chinese Billionaire Xu Bo: एक चीनी अरबपति ने दावा किया है कि उसने अमेरिका में 100 से ज्यादा बच्चों को जन्म दिया है। उसने यह काम सरोगेसी एजेंसियों के जरिए किया। हालांकि, एक अमेरिकी अदालत ने उसकी याचिकाओं को खारिज कर दिया. जिससे अजन्मे बच्चों को कानूनी तौर पर माता-पिता की पहचान नहीं मिली.
Xu Bo कौन है?
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, 48 वर्षीय जू बो ऑनलाइन गेमिंग कंपनी Duoyi के संस्थापक हैं. वह खुद को “चीन का पहला पिता” बताते हैं. जू बो ने कहा है कि वह कम से कम 50 “उच्च गुणवत्ता” वाले बेटों का पिता बनना चाहते हैं.
जू की कंपनी ने सोशल मीडिया पर कहा था कि उसने अमेरिका में सरोगेसी के जरिए 100 से ज्यादा बच्चों को जन्म दिया है. यह दावा तब फिर से चर्चा में आया जब नवंबर में उसकी पूर्व प्रेमिका Tang Jing ने आरोप लगाया कि जू ने 300 से ज्यादा बच्चों का पिता होने की बात कही थी, जिनमें से 11 बच्चों को उसने कई सालों तक पाला भी था. Tang ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि यह संख्या शायद कम बताई गई हो, लेकिन बढ़ा-चढ़ाकर भी नहीं कही गई है.
जू और टैंग के बीच उनकी दो बेटियों की कस्टडी को लेकर कानूनी लड़ाई चल रही है. जू का दावा है कि उसने सालों में जो खर्च उठाए हैं, उसके बदले उस पर लाखों डॉलर की देनदार है. वहीं, टैंग ने बच्चों की संख्या को लेकर जू के दावों पर सीधे तौर पर कोई जवाब नहीं दिया है.
न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, 2022 में जू से जुड़े एक अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया गया था, जिसमें एक बड़े घर के अंदर कई छोटे लड़के नजर आ रहे थे. कैमरा घूमते ही बच्चे दौड़ते हुए वीडियो बनाने वाले की तरफ आते हैं और चीनी भाषा में “डैडी!” चिल्लाते हैं.
Lucknow Viral Video: लखनऊ के गोमती नगर स्थित Oranz Body Spa का एक वीडियो सोशल…
Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…
Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…
Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…