<
Categories: विदेश

Donald Trump: ट्रंप की जान के दुश्मन कितने! कितनी बार हुआ अमेरिकी राष्ट्रपति पर हमला? रैली से लेकर गोल्फ क्लब तक

Donald Trump Attack: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर सुर्ख़ियों में रहते हैं. कभी अपने बयानों को लेकर तो कभी वर्ल्ड वाइड लिए गए फैसलों की वजह से. लेकिन क्या आप जानते हैं कि डोनाल्ड ट्रंप पर एक बार नहीं बल्कि कई बार जानलेवा हमला हो चुका है.

Donald Trump Attack: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर सुर्ख़ियों में रहते हैं. कभी अपने बयानों को लेकर तो कभी वर्ल्ड वाइड लिए गए फैसलों की वजह से. लेकिन क्या आप जानते हैं कि डोनाल्ड ट्रंप पर एक बार नहीं बल्कि कई बार जानलेवा हमला हो चुका है. वहीं एक बार फिर उन्हें निशाना बनाया गया है. बता दें कि शनिवार शाम को व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन (WHCA) के रात्रिभोज में कथित तौर पर एक बंदूकधारी द्वारा गोलीबारी किए जाने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को तुरंत वहां से बाहर निकाला गया. वाशिंगटन, डी.सी. के वाशिंगटन हिल्टन होटल में हुई इस घटना के वीडियो में सीक्रेट सर्विस के एजेंट राष्ट्रपति के मंच पर दौड़ते हुए और उन्हें वहां से ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. लगभग 2,600 उपस्थित लोगों में से कई गोलियों की आवाज सुनकर अपनी मेजों के नीचे छिप गए. ऐसा पहली बार नहीं है जब ट्रंप पर हमला हुआ हो. ऐसा कई बार हो चुका है. चलिए जान लेते हैं ट्रंप पर हमला कब-कब और कहां-कहां हुआ है? 

पेनसिल्वेनिया रैली में गोलीबारी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान भी ट्रंप पर हमला हुआ था. गोलीबारी की घटना के बाद, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तुरंत सुरक्षित जगह पर ले जाया गया. इस घटना के बाद, डोनाल्ड ट्रंप को अपने दाहिने कान पर हाथ रखे हुए देखा गया. जाहिर सी बात है कि वो हाथ इसलिए रखा हुआ था क्योंकि ट्रंप का कान जख्मी हो गया था.  ट्रंप की रैली के दौरान कई बार गोलियों की आवाज़ सुनी गई. आवाज़ें सुनते ही, सीक्रेट सर्विस के एजेंट उन्हें तुरंत मंच से हटाकर एक गाड़ी में ले गए. इस दौरान, डोनाल्ड ट्रंप को अपने समर्थकों का हौसला बढ़ाने के लिए मुट्ठी भींचते हुए भी देखा गया.

फ्लोरिडा के गोल्फ क्लब में ट्रंप पर हमला

2024 में रिडा के वेस्ट पाम बीच स्थित डोनाल्ड ट्रंप के गोल्फ क्लब में उन पर जानलेवा हमला किया गया. यह घटना रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के जीवन पर हुए एक अन्य हमले से बाल-बाल बचने के ठीक नौ सप्ताह बाद हुई थी.ट्रम्प जहां खेल रहे थे, उससे कुछ ही दूरी पर तैनात अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने देखा कि गोल्फ कोर्स के किनारे लगी झाड़ियों के बीच से लगभग 400 गज की दूरी पर एक एके-शैली की राइफल का मुंह निकला हुआ था.

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठे ट्रंप, व्हाइट हाउस रिपोटर्स के डिनर से हुए नौ दो ग्यारह

व्हाइट हाउस डिनर में हमला

शनिवार शाम को व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन (WHCA) के रात्रिभोज में कथित तौर पर एक बंदूकधारी द्वारा गोलीबारी किए जाने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को तुरंत वहां से बाहर निकाला गया. वाशिंगटन, डी.सी. के वाशिंगटन हिल्टन होटल में हुई इस घटना के वीडियो में सीक्रेट सर्विस के एजेंट राष्ट्रपति के मंच पर दौड़ते हुए और उन्हें वहां से ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. लगभग 2,600 उपस्थित लोगों में से कई गोलियों की आवाज सुनकर अपनी मेजों के नीचे छिप गए. 

Petrol Diesel Price Today 26 April: टंकी फुल करने से पहले रुकिए! आज के रेट चेक किए क्या? जानें क्या है आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

Heena Khan

Recent Posts

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST

Gurugram News: ‘मेरे पैसे दो’, रैपिडो ड्राइवर मांगता रहा पैसे; महिला ने किराया देने से किया इनकार, Video Viral

गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…

Last Updated: October 4, 2026 16:27:55 IST

Rajya Sabha Election: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन पर बंगाल में BJP ने लगाया दांव? उत्तराखंड से दिनेश आर्य को दिया मौका

पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…

Last Updated: October 4, 2026 16:32:37 IST

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST