Box Office Collection: शनिवार का दिन फिल्मों के लिए शुभ साबित हुआ. अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'भूत बंगला' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये कमाकर इतिहास रच दिया. वहीं 38वें दिन 'धुरंधर 2' ने एक बार फिर से अपन जलवा दिखाया. जानिए क्या रही अन्य फिल्मों की कमाई.
शनिवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का क्या रहा हाल?
बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में कुछ अन्य फिल्में भी रिलीज हुई हैं. लेकिन पहले से दिखाई जा रही फिल्मों पर इनका कुछ खास असर नहीं पड़ा. अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ अब 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो गई है. साथ ही ‘धुरंधर 2’ भी अपना दम दिखा रही है. इसके अलावा ‘डकैत’ की बात की जाए, तो वह लाखों में ही सिमट कर रह गई है. चलिए जानते हैं कि शनिवार के दिन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन रहा.
निर्देशक प्रियदर्शन की मल्टीस्टारर फिल्म ‘भूत बंगला’ ने नौ दिनों में 100 करोड़ रुपये का आकंड़ा पार कर लिया है. इस फिल्म की कमाई में बीते दिन शनिवार यानी 25 अप्रैल को जबरदस्त उछाल देखने को मिला. फिल्म ने नौवें दिन 10.75 करोड़ कमाए. वहीं, इसने शुक्रवार को 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. आपको बता दें कि फिल्म का कुल कमाई भी अब तक 100.90 करोड़ रुपये हो चुकी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का कुल बजट 120 करोड़ रुपये है. यानी कि बहुत जल्द फिल्म अपने बजट के आंकड़े को पार कर लेगी. इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू जैसे दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं.
बीते शुक्रवार यानी 24 अप्रैल को थिएटर्स में ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ फिल्म रिलीज हुई. लेकिन रिलीज के दूसरे दिन ही यह लाखों में सिमट गई. इसने दूसरे दिन यानी शनिवार को 87 लाख रुपये कमाए. इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन अभी तक कुल 1.03 करोड़ रुपये हो गया है.
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 38 दिन हो चुके हैं. इसके बावजूद फिल्म अभी भी हालिया रिलीज हुई कई फिल्मों को ध्वस्त करती नजर आ रही हैं. इसने शनिवार यानी 25 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर 3.54 करोड़ रुपये कमाए. वहीं इसने अभी तक कुल 1,127.14 करोड़ कमा लिए हैं. इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आए हैं.
अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म ‘डकैत’ शुरुआती दिनों से कुछ खास कमाई नहीं कर रही है. इस फिल्म ने शनिवार यानी 25 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर 37 लाख रुपये की कमाई की. हो सकता है कि यह फिल्म वीकएंड के बाद थिएटर्स को अलविदा कह दे.
हरिद्वार से वायरल हुए एक वीडियो में कथित तौर पर नशे में धुत चार लोग…
NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…
ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…
Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…
Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…
Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…