<
Categories: विदेश

Imaan Mazari: कौन हैं इमान मजारी? जिन्हें सोशल मीडिया पोस्ट के कारण किया गया गिरफ्तार; पाकिस्तान से लेकर पूरी दुनिया में मचा हड़कंप

Imaan Mazari Arrest: पाकिस्तान में मशहूर मानवाधिकार वकील इमाम जैनब मजारी-हाजिर और उनके पति वकील हादी अली चत्था को सोशल मीडिया पोस्ट के कारण गिरफ्तार किया गया है. जिसके बाद पूरी दुनिया में इसके खिलाफ आवाज उठाई जा रही है.

Imaan Mazari: भारत और पाकिस्तान एक साथ ही आजाद हुआ, लेकिन दोनों देशों में आज के वर्तमान युग में आज पाकिस्तान की क्या हालत है वो किसी से छिपी नहीं है. पाकिस्तान में अगर कोई जुर्म के खिलाफ आवाज उठाता है तो उनके साथ क्या होता है? इसका जीता जागता उदाहरण आज भी देखने को मिलता है. ताजा मामला मशहूर पाकिस्तानी मानवाधिकार वकील इमान जैनब मजारी-हाजिर से जुड़ा हुआ है.

मशहूर पाकिस्तानी मानवाधिकार वकील ईमान जैनब मजारी-हाजिर और उनके पति वकील हादी अली चत्था को इस्लामाबाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि उस समय यह जोड़ा कोर्ट जा रहा था.

इमान जैनब और उनके पति गिरफ्तार (Imaan Zainab and her husband have been arrested)

इमान जैनब मानवाधिकारों के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता और दबाव के आगे न झुकने के लिए जानी जाती हैं. हालांकि, अपने एक्टिविजम की वजह से वह एक बार फिर जेल में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमान जैनब और उनके पति को पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई राज्य और उसकी संस्थाओं की आलोचना करने वाले सोशल मीडिया पोस्ट के बाद की गई. रिपोर्ट्स के अनुसार, मजारी-हाजिर की मां डॉ. शिरीन मज़ारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की.

डॉ. शिरीन मजारी इमरान खान की सरकार में मानवाधिकार मंत्री थीं. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी और दामाद को गिरफ्तार कर अलग-अलग गाड़ियों में अज्ञात जगहों पर ले जाया गया.

India US Trade Deal: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कौन डाल रहा अड़ंगा, लीक्ड ऑडियो ने खोली पोल!

कौन हैं इमान जैनब? (Who is Imaan Zainab?)

ईमान जैनब मजारी हाजिर पाकिस्तान में एक जानी-मानी मानवाधिकार वकील और एक्टिविस्ट हैं. वह नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने, दबे-कुचले लोगों का प्रतिनिधित्व करने और पाकिस्तान में ताकतवर संस्थानों को चुनौती देने के लिए जानी जाती हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने यूके की एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की और उसके बाद वहीं अपने करियर की शुरुआत की.

पहले भी दोनों की हो चुकी है गिरफ्तारी (Both of them have been arrested before)

मजारी को पहले भी कई बार अपने लिए कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी है. पहले भी पाकिस्तान में सेना और सरकारी संस्थानों की खुलकर आलोचना करने की वजह से उन्हें बार-बार कानूनी चुनौतियों और गिरफ्तारियों का सामना करना पड़ा है. तीन साल पहले 2023 में मजारी को इस्लामाबाद में एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने और रैली में सेना की खुलेआम आलोचना करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. आरोप था कि उन्होंने पाकिस्तानी सेना के जवानों को आतंकवादी कहा था.

बांग्लादेश में हिंदू शख्स की जलाकर हत्या, गैराज में किया गया ऐसा काम; सुन कांप जाएगी रूह

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Delhi Police: दिल्ली पुलिस का तगड़ा एक्शन, रोहिणी में 12 पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभाग में मचा हड़कंप

Delhi Police action: दिल्ली पुलिस सूत्रों के हवालों से, रोहिणी जिले में तैनात इन पुलिसकर्मियों…

Last Updated: March 30, 2026 17:43:18 IST

10 हजार से भी कम में मिल रहे हैं ये 5 टॉप स्मार्टफोन्स, फीचर्स में जबरदस्त, लिस्ट में Redmi 13C 5G भी शामिल

आज के समय में कम कीमत में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन देखने के लिए…

Last Updated: March 30, 2026 17:21:09 IST

कौन हैं नेहा पांचाल? UPPCS में दिखाया जलवा, परिवार और बच्चे की जिम्मेदारी के साथ हासिल की रैंक 1

UPPCS का रिजल्ट आने के बाद से रैंक 1 हासिल करने वाली नेहा पांचाल चर्चा…

Last Updated: March 30, 2026 17:20:14 IST

Delhi NCR Storm Alert: आंधी-बारिश से बदला मौसम, क्या आ गया फिर से छतरी निकालने का समय?

Delhi NCR Weather Alert: दिल्ली-NCR में मौसम ने करवट ले ली है. राजधानी समेत कई…

Last Updated: March 30, 2026 17:21:29 IST

क्या है जन विश्वास बिल? ड्राइविंग लाइसेंस की वैलिडिटी खत्म होने पर भी मिलेगी 30 दिनों की छूट, चला सकेंगे वाहन

इसके बिल के तहत आपको किसी प्रकार की रोक टोक का सामना नहीं करना पड़ेगा.…

Last Updated: March 30, 2026 17:11:57 IST

IPL ने बना दी जोड़ी… MI-KKR मैच में फैन ने गर्लफ्रेंड को घुटने पर बैठकर किया प्रपोज, फिर ऐसे बना ‘पोपट’!

Proposal During IPL Match: आईपीएल के दूसरे मैच के दौरान एक MI फैन ने अपनी…

Last Updated: March 30, 2026 17:08:28 IST