<
Categories: विदेश

India AI Summit 2026: अब भारत तय करेगा दुनिया में AI की किस्मत! चीन-अमेरिका समेत 88 देश आए साथ; घोषणापत्र पर हुए ‘ऐतिहासिक हस्ताक्षर’

New Delhi Declaration: AI की दुनिया में भारत का धमाका! दिल्ली समिट में चीन-अमेरिका समेत 88 देश एक साथ आए. आखिर ऐसा क्या हुआ कि पूरी दुनिया ने माना भारत का लोहा? यहां जानें पूरी खबर

India AI Summit 2026: नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट 2026 शुक्रवार को ‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ को अपनाने के साथ संपन्न हुआ. इस घोषणापत्र पर 88 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने अपनी सहमति जताई है. इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य एक ऐसी AI व्यवस्था बनाना है जो भरोसेमंद, लचीली और कुशल हो. इस घोषणापत्र के जरिए दुनिया भर के देशों ने माना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का लाभ किसी एक वर्ग तक सीमित न रहकर पूरी मानवता को समान रूप से मिलना चाहिए.

भारत की बढ़ती धमक

मालूम हो कि 18 से 20 फरवरी तक चले इस सम्मेलन में 5 लाख से अधिक लोग शामिल हुए. इसमें दुनिया भर के नीति निर्माताओं, उद्योग जगत के दिग्गजों और तकनीकी विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया. इस आयोजन ने वैश्विक स्तर पर AI के नियम और बुनियादी ढांचे को आकार देने में भारत की भूमिका को और मजबूत किया है.

घोषणापत्र की बड़ी बातें

इस घोषणापत्र में ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ के सिद्धांत पर जोर दिया गया है. इसमें AI संसाधनों के लोकतंत्रीकरण, आर्थिक विकास, सामाजिक कल्याण, सुरक्षित AI और सामाजिक सशक्तिकरण जैसे 7 क्षेत्रों में काम करने का संकल्प लिया गया है. केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारत ने इस क्षेत्र में 250 अरब डॉलर से अधिक के निवेश की प्रतिबद्धता हासिल की है. इस घोषणापत्र पर अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, इजरायल, कनाडा, रूस, सऊदी अरब, सिंगापुर और यूरोपीय संघ जैसे प्रमुख देशों ने हस्ताक्षर किए हैं.

मानवीय दृष्टिकोण पर जोर

आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस समिट को ‘शानदार सफलता’ बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘ह्यूमन-सेंट्रिक’ (मानव-केंद्रित) AI विजन अब पूरी दुनिया को पसंद आ रहा है. दुनिया इस बात पर सहमत है कि AI तकनीक और सुविधाएं समाज के हर व्यक्ति तक पहुँचनी चाहिए. कुल मिलाकर, इस समिट ने यह साफ कर दिया है कि भविष्य की तकनीक केवल मशीनों के बारे में नहीं, बल्कि इंसानी बेहतरी के बारे में होनी चाहिए.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Noida Metro: नोएडा से गाजियाबाद का सफर होगा आसान, सेक्टर-61 से गौर चौक तक दौड़ेगी मेट्रो; नमो भारत से भी जुड़ेगा रूट

Noida Metro: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है.…

Last Updated: November 14, 2026 10:51:32 IST

Watch Video: टोल बचाने के लिए लगाया ऐसा दिमाग कि घूम जाएगा सिर! दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: November 14, 2026 10:28:17 IST

न दीवार फांदी, न ताला तोड़ा… कटनी जेल से कैसे फरार हुए 3 आरोपी? किसी फिल्म से कम नहीं पूरी कहानी; पुलिस महकमे के उड़े होश

Katni Jail Escape Case: तीनों आरोपियों के भागने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू…

Last Updated: November 14, 2026 08:52:38 IST

Caught on CCTV: छतरपुर में बस चालक की दबंगई? युवक को मारी टक्कर, मां बोली- पुरानी रंजिश में बेटे को मारने की कोशिश

Chhatarpur News:बीते 9 नवंबर को बड़ामलहरा निवासी भरत यादव सड़क किनारे पैदल जा रहा था.…

Last Updated: November 14, 2026 08:42:21 IST

US Flight Crisis: अमेरिका में अचानक क्यों थम गए हजारों विमान? FAA ने अब हटाई पाबंदी; जानें आखिर क्या थी वजह

US Flight Crisis: FAA ने कहा कि देश भर के एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल सेंटर्स के…

Last Updated: November 14, 2026 08:54:51 IST

Gold Rate Today: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! लगातार गिर रहे गोल्ड के दाम; जानें अपने शहर का ताजा रेट

Gold Rate Today 14 November 2026:अंतर्राष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना $3,879.71 प्रति औंस पर कारोबार…

Last Updated: November 14, 2026 07:50:02 IST