<

Javed Akhtar on Talibani Rule: ‘हड्डी न टुटे..’ तालिबानी कानून पर भड़के जावेद अख्तर, मौलानाओं से पूछा सवाल

अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने महिलाओं को गुलाम की तरह रखने के नए नियम लागू कर दिए हैं. इसको लेकर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने नाराजगी जताई है.

Javed Akhtar on Talibani Rule against Women: अफगानिस्तान के तालिबान शासन की तरफ से नया रीनल कोड लागू किया गया है, जिसमें महिलाओं को गुलाम की तरह का दर्जा दिया गया है. इसमें महिलाओं के पतियों को खुली छूट दी गई है कि वे अपनी पत्नी को जैसी सजा चाहें, दे सकते हैं. अब इस मामले पर बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने नाराजगी जताई है. उन्होंने इस भयावह स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए तालिबानी कानून की आलोचना की. साथ ही भारत के धार्मिक नेताओं से अपील की है कि धर्म के नाम पर महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ अपनी आवाज उठाएं.

मायके जाने पर तीन महीने की जेल

दरअसल, जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘तालिबान ने पत्नी को पीटने को लीगल कर दिया है लेकिन शर्त ये है कि कोई हड्डी नहीं टूटनी चाहिए और फ्रैक्चर नहीं होना चाहिए. अगर कोई पत्नी पति की इजाजत के बिना अपने मायके जाती है, तो उसे तीन महीने की जेल की सजा काटनी होगी. मैं भारत के मुफ़्तियों और मुल्लाओं से गुजारिश करता हूं कि वे इसकी बिना शर्त बुराई करें क्योंकि यह सब उनके धर्म के नाम पर किया जा रहा है.’

‘वे दुनिया के कूड़े हैं’

इसके बाद उन्होंने दूसरा पोस्ट करते हुए लिखा‘चाहे जो भी पॉलिटिकल फायदा हो, इन बदतमीज बर्बर तालिबानों को हमें कोई भरोसा या इज्जत नहीं देनी चाहिए. वे दुनिया के कूड़े हैं.’ जावेद अख्तर की इस पोस्ट और उनकी इस सोच की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं. साथ ही इस मुद्दे पर आवाज उठाने के लिए उन्हें धन्यवाद कह रहे हैं.

क्या है तालिबान का नया नियम?

बता दें कि अफगानिस्तान में  तालिबान सरकार की तरफ से नई दंड संहिता लागू की हुई है. इसमें लगभग 90 पन्ने हैं. इस पर तालिबान के सर्वोच्च नेता हिबतुल्लाह अखुंदजादा के हस्ताक्षर भी हैं. जल्द ही इसे अदालतों में दिया जाएगा. बड़ी बात ये है कि इस कानून के तहत महिलाओं को गुलाम का दर्जा दिया गया है. पति या महिला के मालिक को उसे पीटने और सजा देने के लिए पूरी छूट दी गई है. बशर्ते उसकी हड्डी नहीं टूटनी चाहिए और कोई खुला घाव नहीं होना चाहिए. इस नियम के आने के बाद वहां की महिलाओं में डर और महिला अधिकार संगठन में चिंता है. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Guwahati Night Club Case: बिना कपड़े फर्श पर पड़ी महिला, फिर हैवानों ने की ऐसी हरकत; नाइट क्लब दरिंदगी की हदें पार

Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…

Last Updated: October 4, 2026 14:41:38 IST

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST