<
Categories: विदेश

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने खोली पोल, बोले- ‘बंकर में छिरपने की नौबत…’

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ी जवाबी कार्रवाई की थी. इस मामले में पाकिस्तान के राष्ट्रपति का कबूलनामा सामने आया है.

Asif Ali Zardari: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को एक आतंकवादी घटना ने सबको हिलाकर रख दिया था. इस दौरान कुछ आतंकवादियों ने वहां पहुंचकर लोगों से उनका धर्म पूछकर उनकी हत्या कर दी ती. इस हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की मौत हुई थी. इस हमले की जो तस्वीरें सामने आईं, उन्होंने सबको हिलाकर रख दिया. इस हमले के बाद भारत की तरफ से सटीक और बड़ी जवाबी कार्रवाई को अंजाम दिया गया. इस कार्रवाई ने पाकिस्तान की नींच उड़ा दी थी. इसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में मौजूद पहले आतंकी ढांचों को खत्म किया गया और इसके बाद सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया.

आसिफ अली जरदारी का बड़ा कबूलनामा

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर काफी समय बाद पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का बड़ा कबूलनामा सामने आया है. उन्होंन शनिवार को एक भाषण में स्वीकार करते हुए कहा कि भारत की कार्रवाई के दौरान पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व में काफी ज्यादा डर का माहौल था. भारतीय हमलों के समय उनके मिलिट्री सेक्रेटरी ने उन्हें सुरक्षा के लिए बंकर में जाने की तक की सलाह दे दी थी.

राष्ट्रपति को बंकर में छिपने की सलाह

जरदारी ने कहा, ‘मेरी मिलिट्री के सेक्रेटरी मेरे पास आए थे और उन्होंने बताया कि जंग शुरू हो गई है. सेक्रेटरी ने कहा कि हमें बंकर में चले जाना चाहिए लेकिन मैंनें मना कर दिया. हालांकि जरदारी के इस बयान से ये तो साफ हो गया कि भारत की जवाबी कार्रवाई काफी खतरनाक और गंभीर थी. इस जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान के राष्ट्रपति तक को सुरक्षित जगह के लिए बंकर में ठिकाना बनाने की सलाह दी थी.’ 

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर

बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले के बाद 7 मई तड़के भारत ने ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की. इस अभियान के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर हमले किए. इसके बाद जब पाकिस्तान ने जवाब देने की कोशिश की, तो भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को भी अपना निशाना बनाया. भारत की कार्रवाई के बाद भारत-पाकिस्तान की सीमा पर तनाव बढ़ गया. पाकिस्तान की तरफ से बार-बार गोलीबारी की जाने लगी और भारत की तरफ से मुंहतोड़ जवाब दिए गए. इसके बाद पाकिस्तान ने संघर्षविराम की पहल की और सीजफायर का प्रस्ताव रखा. भारत ने इसे स्वीकार कर लिया.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST