<

Rising Spin Star: जिस गेंदबाज ने कोहली को शतक से रोका, ‘किंग’ ने जमकर की उसकी तारीफ; कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Rising Spin Star: विशाल जायसवाल ने बताया कि मैच खत्म होने के बाद उन्होंने विराट कोहली से मुलाकात की. इस दौरान विशाल ने कोहली से फिटनेस, खेल से जुड़े कई टिप्स लिए. साथ ही विराट कोहली ने करियर को लेकर भी भविष्यवाणी की.

Rising Spin Star: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में गुजरात के स्पिन गेंदबाज विशाल जायसवाल ने दिल्ली के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. 26 दिसंबर को गुजरात बनाम दिल्ली के मैच में विशाल ने भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को आउट किया. साथ ही उन्होंने इस मुकाबले में अपने लिस्ट-ए करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 42 रन देकर 4 विकेट चटकाए. यह मैच बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला गया, जिसमें विराट कोहली शतक लगाने से चूक गए. हालांकि दिल्ली की टीम ने 7 रनों से यह मैच जीत लिया.
इस मैच में विराट कोहली शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे थे. कोहली ने सिर्फ 29 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया था. वह अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे. इसी दौरान पारी के 22वें ओवर में गुजरात के स्पिनर विशाल जायसवाल ने एक शानदार गेंद डाली, जिस पर विराट कोहली भी चकमा खा गए. कोहली उस गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के लिए बाहर निकले, लेकिन गेंद मिस कर गए. इतनी देर में विकेटकीपर उर्विल पटेल ने कोहली को स्टंप कर दिया. विराट कोहली ने उस मैच में 77 रन बनाकर आउट हुए.

विशाल को कोहली से मिला खास गिफ्ट

मैच खत्म होने के बाद विशाल जायसवाल विराट कोहली से मिले. इस दौरान कोहली ने विशाल को बॉल पर साइन दिया. साथ ही फोटो भी खिंचवाई. विशाल जायसवाल के लिए यह मूमेंट काफी किसी सपने से कम नहीं था. TOI से बातचीत करते हुए विशाल जायसवाल ने इस मूमेंट को याद दिया. विशाल ने बताया कि विराट कोहली ने बातचीत के दौरान उनसे कहा, अच्छी गेंद डालता है. मेहनत करते रहे. मौका आएगा. इंतजार कर और मेहनत कर.’ विराट कोहली ने जो कहा, वो विशाल को जीवन भर याद रहेगा.

कोहली को आउट करने का था खास प्लान!

विशाल जायसवाल ने बताया कि विराट कोहली का आउट करने के लिए उनकी कोई खास योजना नहीं थी. वह खेल के दिग्गज हैं. उन्हें गेंदबाजी करना ही अपने आप में बड़ा मोमेंट होता है. विशाल ने आगे कहा कि जब कोहली क्रीज पर होते हैं, तो गेंदबाजों पर बहुत दबाव होता है. मैंने उनसे बात की और उन्होंने मुझे दबाव में शांत रहने, फिटनेस जैसी चीजों के लिए कई टिप्स दिए. विशाल ने कहा कि ये सच है कि विराट कोहली को आउट करके उन्हें बहुत खुशी हुई.
आंकड़ों पर गौर करें, तो उस मैच में विराट कोहली ने दिल्ली की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए. गुजरात के गेंदबाजों के खिलाफ कोहली का स्ट्राइक रेट करीब 147 का था, लेकिन विशाल जायसवाल ने कोहली को रोका हुआ था. विराट कोहली विशाल की 12 गेंदों पर सिर्फ 5 रन ही बना सके थे.

अक्षर पटेल ने की मदद

विशाल जायसवाल ने बताया कि टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने उनकी काफी ज्यादा मदद की. बता दें कि विशाल जायसवाल गुजरात के नडियाड से आते हैं, जहां से अक्षर पटेल भी आते हैं. विशाल ने बताया कि वह अक्षर पटेल की तरह बनना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि वह अक्षर पटेल की तरह स्पिन ऑलराउंडर बनना चाहते हैं.
Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

IND vs NZ 5th T20I: हैमिल्टन में आखिरी मुकाबला, कैसी होगी पिच और किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका?

IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…

Last Updated: October 31, 2026 14:45:52 IST

Watch Video: 31 अक्टूबर को MS Dhoni ने ऐसा क्या किया था? जिसे याद कर आज भी थरथराते हैं गेंदबाज; 21 साल बाद भी कायम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…

Last Updated: October 31, 2026 13:53:59 IST

Delhi New Traffic Rules 2026: 1 नवंबर से दिल्ली में लागू होंगे नए नियम, किन गाड़ियों को मिलेगी एंट्री और किसे नहीं?

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…

Last Updated: October 31, 2026 13:45:38 IST

Caught on Camera: ‘मैडम गाड़ी रोको…’, कहता रहा पुलिसवाला, महिला ने नहीं सुनी एक भी बात; मुंबई का VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…

Last Updated: October 31, 2026 13:40:52 IST

IND VS NZ ODI: न्यूजीलैंड पहुंचते ही रोहित-विराट ने शुरू की तैयारी, कब दिखेगा रोको का जलवा? देखें पूरा शेड्यूल

IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…

Last Updated: October 31, 2026 13:34:00 IST

Sanjay Gupta Death Reason: बाथरूम में ऐसा क्या हुआ? चली गई संजय गुप्ता जान; बॉलीवुड में पसरा मातम

Sanjay Gupta Death Reason: खबर है कि फिल्ममेकर कल रात अपने बाथरूम में गिर गए और…

Last Updated: October 31, 2026 13:17:32 IST