Hindi News / International / Indonesia Earthquake 6 4 Magnitude Earthquake In Indonesia No Damage Reported

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 6.4 तीव्रता का भूकंप, किसी तरह के नुकसान की रिपोर्ट नहीं

India News (इंडिया न्यूज़), Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर शुक्रवार, 22 मार्च को 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके राजधानी जकार्ता में महसूस किए गए और दूसरे शहर के निवासियों को अपने घरों से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक […]

BY: Mahendra Pratap Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर शुक्रवार, 22 मार्च को 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके राजधानी जकार्ता में महसूस किए गए और दूसरे शहर के निवासियों को अपने घरों से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा।

किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं

संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने कहा कि भूकंप की गहराई लगभग आठ किलोमीटर (पांच मील) थी, और यह स्थानीय समय (0852 जीएमटी) के अनुसार दोपहल लगभग 3:52 बजे बवेन द्वीप के पास जावा द्वीप के उत्तरी तट पर आया। अभी तक क्षति या घायल होने की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। स्थानीय अधिकारियों द्वारा सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई थी। भूकंप पूर्वी जावा प्रांत में अधिक तीव्रता से महसूस किया गया, जिसमें प्रमुख शहर सुरबाया भी शामिल है।

रख दी गई युद्ध विराम की नींव, हुई ट्रंप की अब तक की सबसे बड़ी जीत, खुशी से नाचने लगे मस्क

Earthquake in Indonesia

BJP Candidate List: बीजेपी की चौथी लिस्ट जारी, पुडुचेरी और तमिलनाडु से उतारे 15 उम्मीदवार

इंडोनेशिया “रिंग ऑफ फायर” पर स्थित

इंडोनेशिया, एक विशाल द्वीपसमूह पर बसा देश है। यह प्रशांत के “रिंग ऑफ फायर” पर स्थित होने के कारण यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। जनवरी 2021 में सुलावेसी द्वीप में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप में 100 से अधिक लोग मारे गए और हजारों लोग बेघर हो गए। 2018 में भी सुलावेसी के पालू में 7.5 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद आई सुनामी ने 2,200 से अधिक लोगों की जान ले ली।

Arvind Kejriwal Arrest: गिरफ्तारी के बाद सीएम केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, ईडी ने लगाए गंभीर आरोप

Tags:

IndonesiaIndonesia earthquake
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue