China Viral Video: चीन की एक कंपनी ने अपने 7 हजार कर्मचारियों (7 Thousand Employee) को बोनस (Bonus) देने के लिए 'कैश काउंटिंग' (Cash Counting Competition) प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें कर्मचारी जितना पैसा गिन पाए, उसे घर ले गए. वीडियो सोशल मीडिया (Viral Video) पर जमकर वायरल हो रहा है.
चीनी कंपनी ने कर्मचारियों को 239 करोड़ रुपये का दिया बोनस, वीडियो हुआ वायरल
239 Crore Bonus Viral Video: चीन की एक मैन्युफैक्चरिंग कंपनी, हेनान कुआंगशान क्रेन कंपनी लिमिटेड, इन दिनों अपने कर्मचारियों को बोनस देने के अनोखे मामले को लेकर पूरे इंटेरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. आमतौर पर कंपनियां बोनस सीधे बैंक के खाते में पूरी तरह से ट्रांसफर करती है लेकिन यहां का मामला बेहद ही अलग देखने को मिल रहा है. कंपनी के वार्षिक समारोह में टेबल पर करोड़ों की नकदी रखी गई और कर्मचारियों से कहा गया कि एक निश्चित समय सीमा के अंदर ही जितने ज्यादा नोट गिन लेंगे वह पूरी राशि उनकी जाएगी.
जानकारी के मुताबिक, यह शानदार आयोजन 13 फरवरी को हेनान प्रांत में हुआ, जिसमें लगभग 7 हजार कर्मचारियों ने शिरकत की. तो वहीं, दूसरी तरफ कंपनी ने इस साल अपने कुल मुनाफे का एक बड़ा हिस्सा, लगभग 180 मिलियन युआन, बोनस के रूप में बांटने का सबसे बड़ा फैसला किया. इसके अलावा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कर्मचारी उत्साह के साथ नोटों की गड्डियां गिनते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं, कंपनी के मालिक कुई पीजुन का मानना है कि युवा कर्मचारी ज्यादातर कर्ज और लोन के बोझ तले दबे होते हैं, इसलिए उन्हें सीधे नकद सहायता देना उनके जीवन को आसान बनाने का एक सबसे बेहतरीन प्रयास है.
आप इस कंपनी से यह अंदाजा लगा सकते हैं कि साल 2025 में हुए 270 मिलियन युआन के शुद्ध लाभ में से करीब 70 प्रतिशत हिस्सा कर्मचारियों के बीच बांट दिया जा रहा है. दरअसल, यह कंपनी ने न सिर्फ पुरुषों बल्कि महिला कर्मचारियों का भी खास तौर से ध्यान रखा है. जहां, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भी लाखों युआन का बोनस वितरित किया जा रहा है.
तो वहीं, दूसरी तरफ साल 2002 में स्थापित यह क्रेन निर्माता कंपनी अब 130 से ज्यादा देशों में अपना कारोबार फैला चुकी है और अपनी इस अनूठी कार्य-संस्कृति की वजह से दुनिया भर में फिलहाल काफी तेजी से सुर्खियां बटोर रही है.
Ujjain Child Borewell Rescue: उज्जैन के एक गांव में गुरुवार शाम को बोरवेल में गिरे…
गर्मी के मौसम में खाने की चीजों का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है. बिहार…
Nashik IT Company Case: महाराष्ट्र के नासिक में एक मल्टीनेशनल कंपनी के कर्मचारियों पर बड़ा…
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों के…
Mehak Pari Fight News: अश्लील कंटेंट बनाने को लेकर चर्चा में आईं महक और परी…
Jharkhand Protest News: रामगढ़ ज़िले में स्थित पतरातू में इस समय एक बड़ा जन-आंदोलन चल…