<
Categories: विदेश

Jaahnavi Kandula News: अमेरिका में भारतीय छात्रा की सड़क हादसे में हुई थी मौत, परिवार को मिलेंगे 260 करोड़ रुपये

सिएटल ( Seattle) में अमेरिकी पुलिस अधिकारी (American Police Officer) की कार से टक्कर (Car Accident) में जान गंवाने वाली भारतीय छात्रा (Indian Student) के परिवार को 31 मिलियन डॉलर का मुआवजा दिया गया है.

Student Death Case: सिएटल में अमेरिकी पुलिस अधिकारी की कार से टक्कर होने की वजह से जान गंवाने वाली भारतीय छात्रा जाह्नवी कंदुला के मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है. दरअसल, मृतिका के परिवार को 31 मिलियन डॉलर यानी लगभग 260 करोड़ का मुआवजा दिया जा रहा है. तो वहीं, दूसरी तरफ नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी की मेधावी छात्रा जाह्नवी की मौत जनवरी 2023 में हुई थी, जिसके बाद पुलिस अधिकारी की असंवेदनशील टिप्पणियों ने दुनियाभर में आक्रोश पैदा करने का काम किया था. 

एक होनहार छात्रा का दुखद अंत

जानकारी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश की रहने वाली 23 साल की जाह्नवी कंदुला, नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी के सिएटल कैंपस में इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही थीं. लेकिन, कहां पता था कि साल 2023 में वह हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़कर चली जाएगी. एक सड़क पार करते समय उन्हें सिएटल पुलिस के अधिकारी केविन डेव की तेज रफ्तार गश्ती कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी. भीषण टक्कर में जाह्नवी की मौके पर ही मौत हो गई थी. 

विवाद और मुआवजे का आधार

यह मामला तब और ज्यादा गंभीर हो गया जब दुर्घटना का एक बॉडीकैम फुटेज सामने आया. जहां, फुटेज में साफ तौर से देखा गया कि एक अन्य पुलिस अधिकारी डेनियल ऑडरर को जाह्नवी की मौत का मजाक उड़ाते और यह कहते सुना गया कि ‘उसका मूल्य सीमित था’ और शहर को बस 11 हजार डॉलर का चेक लिखना चाहिए.’ इस तरह के असंवेदनशीलता बयान के बाद भारत सरकार के साथ-साथ वैश्विक समुदाय ने सख्त आपत्ति जताई है. 

तो वहीं, दूसरी तरफ एक बेहद ही लंबी कानूनी लड़ाई और नागरिक अधिकारों के उल्लंघन के गंभीर आरोपों के बाद सिएटल शहर प्रशासन और संबंधित पक्षों ने परिवार को $31 Million का भुगतान करने पर सहमति जताई थी. तो वहीं, दूसरी तरफ यह मुआवजा पुलिस की लापरवाही के साथ-साथ उसके बाद हुए  अपमानजनक व्यवहार की भरपाई के रूप में पूरी तरह से देखा जा रहा है. 

न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

हालांकि, मृतिका जाह्नवी के परिवार ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोई भी राशि उनकी बेटी को वापस नहीं ला सकती है, लेकिन यह समझौता अमेरिकी कानून व्यवस्था में जवाबदेही तय करने की दिशा में एक बेहद ही बड़ा संदेश दोता है. इसके साथ ही  जाह्नवी एक मेधावी छात्रा थीं जो अपने परिवार का सहारा बनने के लिए अमेरिका गई थीं.  इस फैसले ने विदेशी छात्रों की सुरक्षा और पुलिस सुधारों पर एक नई बहस छेड़ दी है. जिसको लेकर लोग जमकर आलोचना भी कर रहे हैं. 

Darshna Deep

Recent Posts

Madras Regiment में सेंधमारी! पूर्व हवलदार ने सेना के 3 जवानों के साथ मिलकर चुराए हथियार, ऐसे हुआ ‘मास्टरमाइंड’ का पर्दाफाश

Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…

Last Updated: October 4, 2026 13:26:26 IST

Dhanbad News: नशे में धुत यात्री ने शताब्दी ट्रेन में किया हंगामा, 5 शराब की बोतलों के साथ हिरासत में लिया गया पुलिस कर्मी, जानें पूरा मामला

Jharkhand News: शताब्दी एक्सप्रेस में सहयात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपी एक यात्री को…

Last Updated: October 4, 2026 13:00:53 IST

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए काम की खबर, बिना दफ्तर गए घर बैठे निपटाएं ये 4 जरूरी काम

PM Kisan Yojana 24th Installment: पीएम किसान की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों…

Last Updated: October 4, 2026 12:55:04 IST

IND VS WI: 351 रन बनाने के बाद भी क्यों हार गई टीम इंडिया? शुभमन गिल ने खोला राज, सुन गंभीर भी रह जाएंगे दंग

IND VS WI: 3 अक्टूबर को इंडियन टीम वेस्ट इंडीज़ को क्लीन स्वीप करने के…

Last Updated: October 4, 2026 12:32:22 IST