<
Categories: विदेश

ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमलों पर क्या बोले दुनिया भर के देश? जंग के खिलाफ प्रदर्शन से ट्रंप-नेतन्याहू की बढ़ी टेंशन

Iran US Israel War: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमलों ने दुनिया भर में उथल-पुथल मचा दी है. कई फ्लाइट्स कैंसिल हो गई है. तेल की कीमतों में इजाफा हो सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि दुनिया भर के देशों ने इस पर क्या प्रतिक्रिया दी है.

ईरान-अमेरिका-इजरायल जंग: अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमाल कर दिया, जिससे पूरे मध्य पूर्व में युद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है. ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. लेकिन इजरायल और अमेरिका के इस हमले में ईरान को काफी नुकसान होता हुआ नज़र आ रहा है. कई मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से खबर सामने आ रही है कि ईरान पर हुए इस हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई समेत दर्जनों कमांडर और नेता नेता मारे गए हैं. जिसमें ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडर-इन-चीफ भी शामिल हैं. 

ईरानी मीडिया ने शनिवार को बताया कि इजरायली और अमेरिकी की शुरुआती एयरस्ट्राइक में ईरान के कमांडर-इन-चीफ आमिर हतामी की भी मौत हो गई है.

भारत ने क्या कहा?

ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद दुनिया भर के नेताओं की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है. भारत, पाकिस्तान और रूस जैसे देशों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है. भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि ईरान और खाड़ी क्षेत्र में हाल की घटनाओं से भारत बहुत चिंतित है. हम सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव ना बढ़ाने और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील करते हैं.

पाकिस्तान ने क्या कहा?

चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अमेरिका और इजरायल के ईरान पर किए गए सैन्य हमलों को लेकर चीन बेहद चिंतित है. ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए. इसके अलावा, पाकिस्तान ने मध्य पूर्व में बातचीत के टूटने और शत्रुता के बढ़ने पर अफसोस जताता है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान ईरान के इस्लामी गणराज्य पर बिना उकसावे किए गए हमलों की निंदा करता है. ये हमले उस समय हुए हैं जब राजनयिक प्रयास एक शांतिपूर्ण और आपसी सहमति से समाधान की दिशा में बढ़ रहे थे.

कौन हैं देश निकाला राजकुमार रेजा पहलवी? जो संभाल सकते है ईरान की सत्ता; इस वजह से बने पहली पसंद

रूस ने क्या कहा?

रूस के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को ईरान पर अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमले की निंदा की. इसके अलावा, रूस ने कहा कि वह ‘शांतिपूर्ण समाधान’ खोजने में मदद कर सकता है. रूसी विदेश मंत्रालय ने अपने टेलीग्राम चैनल पर जारी किए गए बयान में तुरंत राजनीतिक और कूटनीतिक समाधान के रास्ता पर लौटने की मांग की है. इसके अलावा, रूस के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका और इजरायल पर क्षेत्र को ‘मानवीय, आर्थिक और संभवतः रेडियोलॉजिकल त्रासदी’ की ओर धकेलने का आरोप लगाया.

अमेरिका और इजरायल में जंग के खिलाफ प्रोटेस्ट शुरू

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के खिलाफ अमेरिका में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. इस जंग के खिलाफ देश की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने मोर्चा खोल दिया है. दोनों ने ईरान पर हमले की निंदा की है. इसके अलावा, जानकारी सामने आ रही है कि अमेरिका के न्यूयॉर्क में सैकड़ों पर सड़कों पर उतर आए और अमेरिका के इस हमले का विरोध करने लगे. इसके अलावा, इजराइल में भी जंग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है.

क्या इजराइल के हमले में साफ हो गया खामेनेई का पूरा परिवार? मारे गए लोगों की लिस्ट आई सामने, देख कांप गए ईरानी

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST