India News (इंडिया न्यूज), Muslim Population Growth : दुनिया में इस्लाम धर्म को मानने की संख्या काफी ज्यादा है। इसके बाद भी कई देशों में स्लाम धर्म को मानने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लेकिन दुनियाभर में धर्म परिवर्तन की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं। इसकी वजह से कुछ देशों में इस्लाम छोड़ने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। खासकर के अमेरिका में तेजी से इस्लाम को छोड़ने की रिपोर्ट सामने आ रही है।
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका में इस्लाम छोड़ने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन इसके समानांतर इस धर्म को स्वीकार करने वालों की संख्या भी काफी अधिक है। यहीं नहीं शोध बताते हैं कि साल 2040 तक इस्लाम दुनियाभर में दूसरा सबसे बड़ा धर्म बन सकता है।
Muslim Population Growth : इस देश में तेजी से घट रही है मुस्लिमों का आबादी
भारत झेलेगा सबसे बड़ी बेइज्जती? ट्रंप ने पार की हद…आज मिलिट्री प्लेन से क्या आने वाला है?
प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार, 2040 तक इस्लाम दुनियाभर में दूसरा सबसे बड़ा धर्म होगा। इश वक्त लगभग सभी देशों में इस्लाम का प्रचार-प्रसार अपने चरम पर है। अमेरिका में भी इस्लाम धर्म को अपनाने वालों की संख्या में वृद्धि देखी गई है। 2050 तक अमेरिका में मुस्लिम आबादी 8.1 मिलियन तक पहुंचने की संभावना है। वहीं न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट की माने तो मेरिका में 25% मुसलमान धर्म परिवर्तन करके इस्लाम में आए है। यानी, अमेरिका में हर चार में से एक मुसलमान किसी अन्य धर्म से इस्लाम में परिवर्तित हुआ है। वहीं इसके उलट डब्लूएसजे में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार हर साल करीब 1 लाख लोग इस्लाम धर्म को छोड़ रहे हैं।
भारत में भी अमेरिका की तरह तेजी से मुस्लिम आबादी बढ़ रही है। साल 2025 तक यह आंकड़ा 310.66 मिलियन तक पहुंच सकता है, जिससे भारत इंडोनेशिया को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी वाला देश बन जाएगा। वहहीं अगर पड़ोसी देश पाकिस्तान की बात करें तो वहां पर कुल जनसंख्या में 96.5% लोग मुस्लिम हैं। वहां हिंदू आबादी मात्र 1.9% और ईसाई समुदाय 1.6% है। साल 2050 तक पाकिस्तान में मुस्लिम आबादी 36% की वृद्धि के साथ 273.11 मिलियन होने की उम्मीद है।
रूठे दोस्त Trump को मनाने इस तारीख को अमेरिका जाएंगे PM Modi? राहुल गांधी तक ले चुके हैं चुटकी