India News (इंडिया न्यूज), Population Change Of Religions : इस वक्त दुनिया में इस्लाम दूसरा सबसे बड़ा धर्म है, जबकि ईसाई धर्म पहले स्थान पर है, लेकिन प्यू रिसर्च सेंटर के एक अध्ययन में दावा किया गया है कि साल 2070 तक इस्लाम दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा। अध्ययन में प्रजनन दर और युवा जनसंख्या इस्लाम की तेजी से बढ़ती मुस्लिम आबादी के पीछे का मुख्य कारण बताया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक मुस्लिम महिलाओं में औसतन 3 से अधिक बच्चे होते हैं, जो दुनिया की औसत प्रजनन दर से अधिक है। इसके अलावा मुस्लिम आबादी का एक तिहाई हिस्सा 15 वर्ष से कम आयु का है। इस रिपोर्ट के मुख्य शोधकर्ता कॉनराड हैकेट ने बताया कि आने वाले वर्षों में बड़ी संख्या में मुस्लिम युवा प्रजनन आयु तक पहुंचेंगे, जिससे इस्लाम की आबादी किसी भी अन्य धर्म की तुलना में तेजी से बढ़ेगी।
Population Change Of Religions :
साल 2070 तक ईसाई धर्म को पीछे छोड़ देगा इस्लाम
प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक ईसाई धर्म अफ्रीका में तेजी से बढ़ रहा है। इसके हिसाब से उच्च जन्म दर के कारण 2070 तक 40 प्रतिशत अफ्रीकी ईसाई धर्म के अनुयायी होंगे। वहीं अगर हिंदू धर्म की बात करें तो इसकी जनसंख्या में भी वृद्धि जारी रहेगी, खासकर भारत में. लेकिन 2070 तक, भारत में मुस्लिम आबादी इंडोनेशिया से भी अधिक हो जाएगी. हालांकि, भारत में हिंदुओं की संख्या अभी भी मुसलमानों से अधिक होगी।
प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट में बताया गया है कि बाकि देशों के साथ-साथ अमेरिका और यूरोप में भी मुस्लिम आबादी में तेज़ी से वृद्धि देखी जाएगी। इसका अंदाजा आप इसी बात से लाग सकते हैं कि अमेरिका में मुस्लिम आबादी 1 फीसदी से बढ़कर 2.1 फीसदी हो जाएगी। तो वहीं साल 2070 तक यूरोप में मुसलमानों की संख्या 10.2 फीसदी होगी, जो 2010 में 5.9 फीसदी थी। इसके अलावा 2050 तक अमेरिका में मुस्लिम आबादी यहूदियों से भी ज्यादा हो जाएगी। इसके अलावा बौद्ध धर्म स्थिर रहेगा, जबकि लोक धर्म और आदिवासी धर्म भी कुछ वृद्धि देखेंगे।
25,000 इजरायली शेकेल की भारत में कितनी होगी कीमत? जानकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन