Israeli soldier Iranian Girl Love Story: इज़राइल के एक रिजर्व सैनिक डीन और ईरान की रहने वाली अजादेह की. दोनों की मुलाकात साल 2019 में लॉस एंजिल्स के सांता मोनिका के एक बार में हुई थी. शुरुआत में बातचीत सीमित रही, लेकिन कोविड काल के दौरान दोनों फिर से जुड़े और धीरे-धीरे यह रिश्ता गहराता चला गया. दुश्मन देशों से होने के बावजूद, दोनों ने अपने रिश्ते को एक मौका दिया और आज सगाई कर चुके हैं.
इजरायली सैनिक और ईरानी लड़की की प्रेम कहानी
Israeli soldier Iranian Girl Love Story: कहते हैं कि प्यार और जंग में सब कुछ जायज़ होता है, लेकिन कभी-कभी प्यार जंग से भी बड़ा साबित हो जाता है. ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक तरफ ईरान और इज़राइल के बीच तनाव और दुश्मनी चरम पर है, वहीं दूसरी ओर इन दोनों देशों से जुड़े दो दिल एक-दूसरे के हो गए. यह कहानी है इज़राइल के एक रिजर्व सैनिक डीन और ईरान की रहने वाली अजादेह की. दोनों की मुलाकात साल 2019 में लॉस एंजिल्स के सांता मोनिका के एक बार में हुई थी. शुरुआत में बातचीत सीमित रही, लेकिन कोविड काल के दौरान दोनों फिर से जुड़े और धीरे-धीरे यह रिश्ता गहराता चला गया. दुश्मन देशों से होने के बावजूद, दोनों ने अपने रिश्ते को एक मौका दिया और आज सगाई कर चुके हैं.
डीन ने याद करते हुए वाईनेट न्यूज को बताया कि ‘हम 2019 में लॉस एंजिल्स के एक बार में मिले थे. हमने बातचीत की और एक-दूसरे के कॉन्टेक्ट में आए लेकिन हम ज्यादा संपर्क में नहीं रहे. कोविड काल के दौरान ही हमने दोबारा बात करना शुरू की. एक बार डीन इजरायल गए हुए थे. उन्होंने तेल अवीव के लेविंस्की मार्केट में एक फारसी रेस्तरां से एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की’.
अजादेह ने इंस्टाग्राम पर मेरी फोटो देखी और लिखा ‘वाह, यह बहुत सुंदर लग रहा है. इस पर मैंने जवाब दिया कि हम बहुत समय से एक-दूसरे से नहीं मिले हैं और मैंने कहा कि जब मैं लॉस एंजिल्स वापस आऊं तो हम बाहर कहीं मिलें. कुछ महीनों बाद जब वह अमेरिका लौटा तो उसने उसे फोन किया. दोनों ने मुलाकात की और जल्दी ही एक-दूसरे के करीब आ गए और फिर दोनों ने सगाई कर ली’.
डीन तेल अवीव के पास तैनात गोलानी ब्रिगेड के सैनिक हैं, जबकि अजादेह इस्फहान से ताल्लुक रखती हैं. अजादेह 18 साल की उम्र में अमेरिका आ गई थीं. ईरान में पाबंदियों और खासकर हिजाब जैसे नियमों के कारण उनका बचपन संघर्षों से भरा रहा. उन्होंने बताया कि वहां गिरफ्तारी का डर हमेशा बना रहता था, इसलिए उनकी मां ने उन्हें बेहतर भविष्य के लिए अमेरिका भेज दिया.
उनके रिश्ते की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने अपने प्यार के बीच धर्म या पॉलिटिक्स को नहीं आने दिया. अज़ादेह किसी भी धर्म से खुद को नहीं जोड़ती, न ही डीन की यहूदी पहचान उसके लिए कोई चिंता की बात है. डीन अपनी मंगेतर पर धर्म बदलने का दबाव भी नहीं डालते. 2023 में जब इजराइल में “स्वॉर्ड्स ऑफ़ आयरन” युद्ध छिड़ा तो डीन अपने देश लौट आए और आर्मी में शामिल हो गया. इस दौरान उन्होने कई करीबी दोस्तों को खो दिया जिससे वह मानसिक रूप से टूट गए. इस मुश्किल समय में अज़ादेह ने मज़बूती से उसके साथ खड़ी रही. आज वे एक साथ भविष्य का सपना देखते हैं. उनकी सबसे बड़ी इच्छा है कि एक दिन वे तेहरान और तेल अवीव की सड़कों पर एक साथ घूमें और अपने परिवारों को फिर से मिलाएं.
Chhattisgarh Crime News: दुर्ग ज़िले में, एक 5 साल की मासूम बच्ची एक बोरे के…
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी आर्मी में मेजर रह चुकी हैं. वहीं…
UP Crime News: यूपी के मैनपुरी से रिश्तों में हत्या कराने का एक चौंकाने वाला…
NEET UG 2026 पास करना मुश्किल ज़रूर है, पर सही रणनीति, निरंतर मेहनत और मजबूत…
Gujarat Crime News in Hindi: गुजरात के मेहसाणा में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज…
Summer Health: गर्मियों में लाल या काली मिट्टी का घड़ा किसका पानी ज्यादा ठंडा और…