<
Categories: विदेश

ईरान-इजरायल जंग के बीच कितनी फ्लाइट हुई कैंसिल? केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय ने जारी किया आंकड़ा

Israel Iran War: ईरान और मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों में एयरस्पेस पर पाबंदियों की वजह से 28 फरवरी को भारत की घरेलू एयरलाइन कंपनियों की 410 फ्लाइट कैंसिल कर दी गईं और 1 मार्च को 444 फ़्लाइट कैंसिल होने की उम्मीद है.

Israel Iran War: केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक, ईरान और मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों में एयरस्पेस पर पाबंदियों की वजह से 28 फरवरी को भारत की घरेलू एयरलाइन कंपनियों की 410 फ्लाइट कैंसिल कर दी गईं और 1 मार्च को 444 फ़्लाइट कैंसिल होने की उम्मीद है. DGCA सुरक्षा और ऑपरेशनल नियमों का पूरा पालन पक्का करने के लिए एयरलाइनों के साथ करीबी तालमेल बनाए हुए है.

ईरान-इजरायल जंग के बीच यात्रियों को सलाह दी जाती है कि एयरपोर्ट जाने से पहले वे अपनी फ्लाइट का स्टेटस अपनी एयरलाइन से चेक और कन्फर्म कर लें.

यात्रियों की समस्याओं का किया जा रहा समाधान

बड़े एयरपोर्ट संभावित डायवर्जन को मैनेज करने और यात्रियों को बिना किसी रुकावट के सुविधा देने के लिए ऑपरेशनल अलर्ट पर हैं. यात्रियों की मदद, एयरलाइन कोऑर्डिनेशन और टर्मिनल क्राउड मैनेजमेंट पर कड़ी नज़र रखी जा रही है और सीनियर अधिकारी ज़मीन पर तैनात हैं. मंत्रालय का पैसेंजर असिस्टेंस कंट्रोल रूम (PACR) यात्रियों की चिंताओं पर कड़ी नजर रख रहा है और उन्हें तुरंत दूर करने में मदद करता है.

जानकारी के अनुसार, 28 फरवरी को एयरसेवा ने 216 शिकायतें दर्ज कीं और उसी समय 105 शिकायतों का समाधान किया गया, जिससे प्रभावित यात्रियों को जरूरी मदद मिल सके. सभी स्टेकहोल्डर प्रभावित यात्रियों को सही तरीके से संभालने और सभी संबंधित यात्रियों को समय पर मदद देने के लिए तालमेल से काम कर रहे हैं.

इन 11 देशों का एयरस्पेस इस्तेमाल न करने की दी गई सलाह

भारत के विमानन नियामक ‘नागरिक उड्डयन महानिदेशालय’ (DGCA) ने हालात की गंभीरता को देखते हुए भारतीय एयरलाइंस के लिए एक इमरजेंसी सिक्योरिटी एडवाइजरी जारी की है. जिसमें एयरलाइंस को सलाह दी गई है कि वे फिलहाल 11 देशों के एयरस्पेस का इस्तेमाल न करें. इन देशों में ईरान, इजरायल, लेबनान, यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE), सऊदी अरब, बहरीन, ओमान, इराक, जॉर्डन, कुवैत और कतर शामिल हैं.

इसके अलावा, DGCA ने चेतावनी दी है कि इन इलाकों में क्रूज मिसाइलों, बैलिस्टिक मिसाइलों और मिलिट्री एयरक्राफ्ट की एक्टिविटी सिविलियन एयरक्राफ्ट की सेफ्टी के लिए गंभीर खतरा है.

क्या इजराइल के हमले में साफ हो गया खामेनेई का पूरा परिवार? मारे गए लोगों की लिस्ट आई सामने, देख कांप गए ईरानी

ईरान संग इजरायल और अमेरिका की भीषण जंग में क्या-क्या हुआ? इन 10 मुख्य बातों पर डालें एक नजर

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

IND VS NZ ODI: न्यूजीलैंड पहुंचते ही रोहित-विराट ने शुरू की तैयारी, कब दिखेगा रोको का जलवा? देखें पूरा शेड्यूल

IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…

Last Updated: October 31, 2026 13:34:00 IST

Sanjay Gupta Death Reason: बाथरूम में ऐसा क्या हुआ? चली गई संजय गुप्ता जान; बॉलीवुड में पसरा मातम

Sanjay Gupta Death Reason: खबर है कि फिल्ममेकर कल रात अपने बाथरूम में गिर गए और…

Last Updated: October 31, 2026 13:17:32 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का आखिरी टी20 कब और कहां देखें? जानें पूरा शेड्यूल

India vs New Zealand 5th T20I 2026 का मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला…

Last Updated: October 31, 2026 13:03:12 IST

परिवार समझता रहा लंदन में है बेटी, इधर पुणे के फ्लैट में मिला शव, पुलिस के जवाब ने उड़ाए परिवार के होश

Pune woman suspicious death case: महाराष्ट्र के पुणे में 34 वर्षीय मुग्धा अविनाश देशमुख का…

Last Updated: October 31, 2026 12:39:50 IST

Punjab Elections: पंजाब चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 40 सीटों पर उम्मीदवार घोषित; धुरी से लड़ेंगे भगवंत मान

Punjab Elections AAP First Candidate List: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से…

Last Updated: October 31, 2026 12:30:20 IST

Caught on Cam:’पहले गोद में उठाया, फिर बेड पर ले गया…’, सोफिया अंसारी का पुराना वीडियो लीक, जानें कौन है वह लड़का

Sofia Ansari viral video: वीडियो में सोफिया अंसारी सफेद रंग का ट्रांसपेरेंट टॉप पहने नजर…

Last Updated: October 31, 2026 11:41:21 IST