Junaid Safdar Wedding: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नाती जुनैद सफदर ने शंजे अली रोहैल से शादी की है. अपनी शादी के दौरान उन्होंने भारतीय डिजाइनर का लहंगा पहना. जिसके बाद पाकिस्तानी यूजर भड़क उठे.
Junaid Safdar Shanze Ali Roheel Wedding
Junaid Safdar Shanze Ali Roheel Wedding: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नाती जुनैद सफदर ने लाहौर में एक शानदार शादी में शंजे अली रोहैल से शादी की है. शादी के जश्न में कई फंक्शन हुए, जिसमें मेहंदी सेरेमनी भी शामिल थी. जानकारी सामने आ रही है कि शादी के जश्न के लिए पाकिस्तानी दुल्हन ने भारतीय डिजाइनरों के दो कपड़े पहने, जिससे सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं.
अपनी मेहंदी सेरेमनी के लिए नवाज शरीफ के लंबे समय के सहयोगी रोहेल असगर की पोती शंजे अली ने भारतीय डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का लहंगा चुना.
मुख्य शादी के लिए पाकिस्तानी दुल्हन ने तरुण तहिलियानी की एक भारी लाल साड़ी पहनी. उन्होंने इस शानदार साड़ी को एक डायमंड चोकर के साथ पहना, जिसके बीच में एक बड़ा पन्ना लगा हुआ था. शादी की तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गईं. इंस्टाग्राम पर एक कमेंट में लिखा था कि बहुत ही साधारण. मुझे यकीन है कि पाकिस्तानी डिजाइनर उनके लिए कुछ और पाकिस्तानी बना सकते थे, लेकिन खैर…”
शादी की तस्वीरों के सामने आने के बाद लोगों द्वारा प्रतिक्रिया सामने आ रही है. इसमें कई पाकिस्तानी लोगों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. एक और व्यक्ति ने कमेंट करते हुए लिखा कि भारत को टैक्स देने पर शर्म आती है. इसके अलावा, एक अन्य पाकिस्तानी यूजर ने लिखा कि भारतीय डिजाइनरों के साथ यह क्या जुनून है? वे हमारे पाकिस्तानी कपड़ों पर फिदा रहते हैं और इसे देखो.
शंजे अली रोहैल पाकिस्तान के वरिष्ठ राजनेता शेख रोहैल असगर की पोती शंजे अली रोहैल है. इसके अलावा, जुनैद सफदर पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के सुप्रीमो और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नाती और पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ के बेटे हैं.
Robot Cafe at IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द रोबोट देखने…
Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…
India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…
BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…
Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…
Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…