Hindi News / International / Maldives President Muizzus Appeal To China Amid Indian Tourist Backlash

Maldives-China: भारतीय पर्यटकों के विरोध के बीच मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने चीन से की यह अपील

India News, (इंडिया न्यूज), Maldives-China: मालदीव के मंत्रियों द्वारा पीएम मोदी पर की गई अपमानजनक टिप्पणियों के बाद भारत में बड़े पैमाने पर मालदीव बहिष्कार अभियान चल रहा है। ऐसे में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू इन दिनों चीन के दौरे पर हैं। भारत के भारी बहिष्कार को देखते हुए मुइज्जू ने चीन से अपील […]

BY: Divyanshi Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News, (इंडिया न्यूज), Maldives-China: मालदीव के मंत्रियों द्वारा पीएम मोदी पर की गई अपमानजनक टिप्पणियों के बाद भारत में बड़े पैमाने पर मालदीव बहिष्कार अभियान चल रहा है। ऐसे में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू इन दिनों चीन के दौरे पर हैं। भारत के भारी बहिष्कार को देखते हुए मुइज्जू ने चीन से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा चीनी पर्यटक मालदीव घूमने आएं।

मालदीव बिजनेस फोरम को संबोधित कर रहे थे मुइज्जू फ़ुज़ियान 

चीन की आधिकारिक यात्रा पर आए मुइज्जू फ़ुज़ियान प्रांत में मालदीव बिजनेस फोरम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने चीन को मालदीव का सबसे करीबी सहयोगी बताया। मुइज्जू ने चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) प्रोजेक्ट की भी तारीफ की और इसमें शामिल होने की इच्छा जताई।

खून-खराबे पर उतरी पाकिस्तानी सेना, ईद के मौके पर प्रदर्शनकारियों पर की जमकर फायरिंग, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

Maldives president Muizzu’s appeal to China

मालदीव विवाद के बीच आई अपील

गौरतलब है कि मुइज्जू की अपील ऐसे समय में आई है जब भारतीयों द्वारा मालदीव पर्यटन का बहिष्कार किया जा रहा है। कई भारतीय हस्तियां पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर मालदीव की बजाय लक्षद्वीप जाने की अपील कर रही हैं।

बड़ी संख्या में मालदीव जाते हैं भारतीय 

भारत से बड़ी संख्या में पर्यटक मालदीव जाते हैं। 2023 में कुल 17 लाख 57 हजार 939 पर्यटक मालदीव गए। इनमें से सबसे ज्यादा संख्या पर्यटकों की थी। साल 2023 में भारत से 2,09,198 लोगों ने मालदीव का दौरा किया। भारत के बाद रूस और चीन से सबसे ज्यादा लोग मालदीव गए। इससे पहले साल 2022 में 2.41 लाख, 2021 में 2.91 लाख और 2020 में कोरोना महामारी के दौरान भी 63000 भारतीय मालदीव घूमने गए थे।

भारत के बाद रूस और चीन से सबसे ज्यादा लोग मालदीव गए। इससे पहले साल 2022 में 2.41 लाख, 2021 में 2.91 लाख और 2020 में कोरोना महामारी के दौरान भी 63000 भारतीय मालदीव घूमने गए थे।

यह भी पढ़ेंः-

Tags:

breaking newsGoogle newsIndiaIndia newsIndia news todayMaldivesmohamed muizzutoday newsXi Jinping
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue