ADVERTISEMENT
होम / विदेश / Mohammad Bin Salman: मोहम्मद बिन सलमान ने कर दी पाकिस्तान की बेइज्‍जती, अधिकारी इंतजार करते रहे पर नहीं आए प्रिंस

Mohammad Bin Salman: मोहम्मद बिन सलमान ने कर दी पाकिस्तान की बेइज्‍जती, अधिकारी इंतजार करते रहे पर नहीं आए प्रिंस

BY: Roshan Kumar • LAST UPDATED : September 12, 2023, 9:48 pm IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

Mohammad Bin Salman: मोहम्मद बिन सलमान ने कर दी पाकिस्तान की बेइज्‍जती, अधिकारी इंतजार करते रहे पर नहीं आए प्रिंस

Mohammad Bin Salman

India News (इंडिया न्यूज़), Mohammad Bin Salman, दिल्ली: जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने भारत आए सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान वापस सऊदी अरब वापस लौट गए। सऊदी क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान की राजकीय भारत यात्रा भी थी। उनका औपचारिक स्वागत राष्ट्रपति भवन में किया गया और साथ ही उन्हें 21 तोपों की सलामी भी दी गई।

उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की। जी-20 के इतर भारत-मध्य एशिया और यूरोप के बीच आर्थिक गलियारा बनाने पर भी चर्चा हुई। सऊदी अरब इसका बड़ा पार्टनर है। इस परियोजना के तहत एक बड़ी रेल लाइन सऊदी से होकर गुजरने वाली है।

पाकिस्तान को झटका लगा

प्रिंस सलमान की इस यात्रा से पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तानी कयास लगा कर बैठे थे की भारत से लौटते वक्त वह रास्ते में पड़ने वाले पाकिस्तान के इस्लामाबाद में रुक सकते थे पर ऐसा हुआ नहीं। प्रिंस सलमान सीधे दिल्ली से उड़ान भरे तो रियाद में रुके। उनके इस कदम से पाकिस्तानी अधिकारियों और नेताओं का काफी निराशा हाथ लगी।

2019 में ऐसा किया था

हालांकि पाकिस्तान की यह उम्मीद ऐसे ही नहीं थी। साल 2019 में प्रिंस सलमान ने नई दिल्ली से जाते समय ऐसा किया था। वह इस्लामाबाद में रुके थे। इसलिए इस बार भी उम्मीद लगाई जा रही थी पर ऐसा हुआ नहीं। विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज ज़हरा बलूच ने बीते शुक्रवार को अपनी साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए इस बात की पुष्टि करने में असमर्थता जताई कि सऊदी क्राउन प्रिंस भारत से जाते समय पाकिस्तान आएंगे या नहीं।

यह भी पढ़े-

Tags:

g-20 summitIslamabadMohammed bin SalmanNew DelhipakistanPM Modiइस्लामाबादजी-20 शिखर सम्मेलननई दिल्लीपाकिस्तानपीएम मोदी

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT