होम / MV Lila Norfolk Hijacked: हाइजैक हुए लीला नॉरफॉक जहाज पर पहुंचे नौसेना कमांडो, ऑपरेशन जारी

MV Lila Norfolk Hijacked: हाइजैक हुए लीला नॉरफॉक जहाज पर पहुंचे नौसेना कमांडो, ऑपरेशन जारी

Shanu kumari • LAST UPDATED : January 5, 2024, 9:24 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), MV Lila Norfolk Hijacked: सोमालिया कोस्ट के पास हाइजैक हुए एमवी लीला नॉरफॉक जहाज (MV Lila Norfolk) के पास युद्धपोत आईएनएस चेन्नई से भारतीय नौसेना के विशिष्ट समुद्री कमांडो पहुंच गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक नौसेना ने हेलीकॉप्टर उतार कर समुद्री लुटेरों को चेतावनी दी है। मिल रही जानकारी के मुताबिक एमवी लीला नॉरफॉक जहाज पर मौजूद सभी क्रू मेंबर सेफ हैं। बता दें हाइजैक हुए जहाज पर 15 भारतीय मौजूद हैं।

यूकेएमटीओ ने थी जानकारी 

नौसेना से मिली जानकारी के मुताबिक जहाज पर समुद्री गश्ती विमान और ड्रोन से नजर रखी जा रही है। नौसेना ने बताया कि इसके लिए एमपीए, प्रीडेटर, एमक्यू9बी और integral helos की भी मदद ली जा रही है। बता दें बीते कल (4 जनवरी) को लाइबेरिया के ध्वज वाले मालवाहक जहाज एमवी लीला नॉरफॉक का अपहरण कर लिया गया था। इस बात की जानकारी यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने दी थी। बता दें यूकेएमटीओ एक ब्रिटिश सैन्य संगठन है।  जो जहाजों पर नजर रखता है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक पांच से छह अज्ञात हथियारबंद लोगों ने मिलकर जहाज को हाइजैक किया है। जिसे बचाने के लिए भारतीय नौसेना मैदान में उतरी है।

 

Also Read:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT