<
Categories: विदेश

नवाज शरीफ के नवासे की शादी में भारत की एंट्री से मचा बवाल! दुल्हन की ड्रेस ने क्यों खड़ा किया राजनीतिक तूफान?

Indian designer controversy in Pakistan: जुनैद सफदर और शानजेह अली के निकाह के 24 घंटे के भीतर ही पाकिस्तान में भूचाल मच गया. जिसका कारण है दूल्हन की ड्रेस. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें पूरी कहानी.

Junaid Safdar Shanzay Ali Rohail Marriage: पाकिस्तान में पंजाब की सीएम मरियम नवाज के बेटे जुनैद सफदर की शादी बड़ी धूमधाम से हुई, यह कोई आम शादी नहीं बल्कि काफी हाईप्रोफाइल निकाह था. मरियम के बेटे जुनैद ने अपने नाना नवाज शरीफ के पुराने दोस्त रोहैल असगर की पोती शानजेह अली से निकाह किया. दोनों कपल की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड भी कर रही है और हो भी क्यों न आखिरकार ये शादी नवाज शरीफ के नावसे की जो थी. निकाह में पाकिस्तान के कई जाने-माने राजनीतिक चेहरे शामिल हुए. सब कुछ अच्छी तरह होने के बाद मात्र 24 घंटे के कम समय में ही निकाह को लेकर पाकिस्तान में विवाद खड़ा हो गया, जिसका कनेक्शन भारत से बताया जा रहा है. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें कि पूरा माजरा क्या है और पाकिस्तान में किस बात को लेकर इतना विवाद हो गया.

क्या है विवाद का कारण?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इसका कारण शानजेह अली की पहनी हुई दुल्हन की ड्रेस है, जिससे कई पाकिस्तानी नाराज हैं. दरअसल शानजेह ने शादी में लाल रंग का दुल्हन का जोड़ा पहना था, जिसे भारतीय डिज़ाइनर तरुण तहिलियानी ने डिज़ाइन किया था. भारतीय डिज़ाइनर की ड्रेस से भी ज़्यादा जिस बात से पाकिस्तानी नाराज हैं, वह यह है कि तरुण तहिलियानी पूर्व नेवी चीफ एडमिरल आरएच तहिलियानी (रिटायर्ड) के बेटे हैं. आरएच तहिलियानी 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान INS विक्रांत के कमांडिंग ऑफिसर थे. यह बात कई पाकिस्तानियों को बहुत बुरी लग रही है.

आग की तरह फैली खबर

सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फैल गई. जिसपर एक यूज़र ने X पर लिखा कि मरियम नवाज की बहू ने एक भारतीय डिज़ाइनर की दुल्हन की ड्रेस पहनी. वही जिसने पाकिस्तान पर हमला किया और कई बेगुनाह लोगों को मारा. इसके बावजूद, वे भारतीय ब्रांड्स दिखाते हैं. PML-N पाकिस्तान का सबसे बड़ा दुश्मन है. गद्दार. एक और यूज़र ने लिखा कि वे पूरी दुनिया को नजरअंदाज करके एक भारतीय ब्रांड के पास गए और फिर यही लोग दूसरों को गद्दार कहते हैं.

दूल्हन के अलावा खुद मरियम नवाज ने भी भारतीय डिजाइनर की ड्रेस पहनी थी

हालांकि, पूरी शादी के फंक्शन में सिर्फ़ दुल्हन ही अकेली नहीं थी जिसने भारतीय डिज़ाइनर की ड्रेस पहनी थी. मरियम नवाज ने भी मेहंदी की रस्म के लिए एक भारतीय डिज़ाइनर को चुना था.  रिपोर्ट के अनुसार, मरियम ने भारतीय डिज़ाइनर अभिनव मिश्रा द्वारा डिज़ाइन किया गया पाउडर-ब्लू लहंगा पहना था. इसमें यह भी बताया गया कि लहंगे की कीमत लगभग 4 लाख पाकिस्तानी रुपये थी. फिलहाल, शादी समारोहों में भारतीय डिज़ाइनरों द्वारा डिज़ाइन किए गए आउटफिट्स चर्चा का विषय बने हुए हैं.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

IPL 2027 Trade: सनराइजर्स हैदराबाद में लौटे टी. नटराजन, दिल्ली कैपिटल्स में गए जीशान अंसारी; जानें पूरी डील

IPL 2027 से पहले बड़ा खिलाड़ी ट्रेड हुआ है। टी. नटराजन ₹5 करोड़ में सनराइजर्स…

Last Updated: October 14, 2026 17:52:32 IST

Meerut Neela Drum Case: नीला ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा

Meerut Blue Drum Case: मुस्कान ने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की…

Last Updated: October 14, 2026 17:24:38 IST

अमिताभ बच्चन पर डॉ. विनीत चौधरी की पुस्तक ‘ए फॉर अमिताभ’ दिल्ली में लॉन्च हुई

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…

Last Updated: October 14, 2026 16:22:14 IST

UP Politics: सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, चुनाव से पहले बदले सियासी समीकरण

UP Politics: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में हलचल तेज हो…

Last Updated: October 14, 2026 16:10:04 IST

डॉ. चिन्मय पंड्या का आह्वान: राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना जरूरी

माता भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी महोत्सव 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक इंदिरा गांधी…

Last Updated: October 14, 2026 16:07:23 IST

पीएम-सेतु के तहत सूरत की 5 सरकारी आईटीआई के आधुनिकीकरण को एएम/एनएस इंडिया से समझौता

सूरत (गुजरात) [भारत], 13 अक्टूबर: आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम एएम/एनएस इंडिया ने प्रधानमंत्री…

Last Updated: October 14, 2026 15:52:14 IST