<
Categories: विदेश

Nepal Flood: चीन में भूकंप के बाद नेपाल पर फिर मंडराया खतरा! टूट गए बांध, खाली कराया गया घर; रेस्क्यू का काम भी रुका

चीन में भूकंप के बाद तिब्बत में टूटा बांध, नेपाल के त्रिशूली में अलर्ट जारी करते हुए घर खाली कराए गए. अगले कुछ घंटों में हालात और बिगड़ने की आशंका के चलते राहत कार्य रोक दिए गए हैं.

नेपाल पुलिस ने शुक्रवार को देश में बाढ़ का नया अलर्ट जारी किया है और त्रिशूली इलाके से लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा जा रहा है. पुलिस के हवाले से ‘द काठमांडू पोस्ट’ ने बताया कि बुधवार को भोटेकोशी में आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 475 हो गई है.

ANI के मुताबिक इलाके में सड़कों के निर्माण समेत सभी तरह के काम पूरी तरह रोक दिए गए हैं. नेपाल पुलिस के अधिकारी पी. चौधरी ने कहा, ‘पानी का स्तर बढ़ने वाला है, इसलिए सभी काम रोक दिए गए हैं. बचाव और राहत कार्य में लगी गाड़ियां वापस लौट रही हैं. वहां मौजूद सभी लोगों को निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है. आने वाले समय में और भी भीषण बाढ़ आ सकती है, इसीलिए सभी को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.’

भूकंप के बाद नेपाल में बाढ़ का अलर्ट

इससे पहले, चीन के सिचुआन प्रांत में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके बाद नेपाल में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया. नेपाल पुलिस के मुताबिक, ऊपर से तेजी से आ रहे पानी के बहाव के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए त्रिशूली के लोगों को दोबारा सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया.

चीन के भूकंप नेटवर्क केंद्र के अनुसार, भूकंप के झटके दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत के लोंगचांग शहर में महसूस किए गए.

तिब्बत की तरफ बना एक बांध फिर से टूट गया

नेपाल पुलिस ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि तिब्बत की तरफ बना एक बांध फिर से टूट गया है. पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, ‘तिब्बत की ओर जल बांध टूटने की सूचना मिली है. इसलिए सभी सुरक्षाकर्मियों, बचाव कार्यकर्ताओं और आम जनता से अपील है कि वे तुरंत सतर्क हो जाएं, सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं और दूसरों को भी इसकी जानकारी दें.’

संसद के निचले सदन (प्रतिनिधि सभा) में विपक्ष के नेता भीष्म राज आंगदेम्बे ने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद नेपाल की सेना राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है.

सतर्क रहने की सलाह

उन्होंने त्रिशूली में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘यहां का इलाका और मौसम काम के लिए अनुकूल नहीं है, फिर भी हमारी सेना और सभी हेलीकॉप्टर टीमें पूरी ताकत से जुटी हुई हैं. नदी के ऊपरी हिस्से की स्थिति को देखते हुए केंद्र, प्रांत और स्थानीय सरकारें मिलकर काम कर रही हैं. अभियान में सेना के दो हेलीकॉप्टरों के साथ-साथ निजी क्षेत्र के हेलीकॉप्टर भी लगाए गए हैं. हम हर उपलब्ध संसाधन का इस्तेमाल कर रहे हैं और सुरक्षा एजेंसियां लोगों को लगातार सतर्क रहने की सलाह दे रही हैं.’

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए त्रिशूली से रसुवा तक बनने वाली सड़क का काम फिलहाल रोक दिया गया है. सभी जेसीबी मशीनों को वापस बुला लिया गया है और सड़क निर्माण का काम पूरी तरह बंद कर दिया गया है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST