<
Categories: विदेश

खुलने जा रही Nepal Files! कैसे चली गई 72 लोगों की जान? सुशीला कार्की सच से उठाएंगी पर्दा

Nepal Update: नेपाल की अंतरिम सरकार ने Gen Z की पहली मांग पूरी कर दी है. विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई 72 मौतों की जाँच के लिए तीन सदस्यीय आयोग का गठन किया.

Nepal News: नेपाल की अंतरिम सरकार ने “जेन जेड” विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा और 72 मौतों की जाँच के लिए एक बड़ा कदम उठाया है.  दरअसल, उन्होंने उच्च-स्तरीय आयोग का गठन किया है. यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब इन विरोध प्रदर्शनों के कारण पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार को सत्ता से बेदखल होना पड़ा था. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने रविवार को घोषणा की कि तीन सदस्यीय आयोग का नेतृत्व नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश गौरी बहादुर कार्की करेंगे. पूर्व अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक ज्ञान रण शर्मा और कानूनी विशेषज्ञ बिश्वेश्वर प्रसाद भंडारी भी इसके सदस्य हैं.  इस मामले को लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए गृह मंत्री ओम प्रकाश आर्यल ने कहा कि आयोग को तीन महीने के अंदर-अंदर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपनी होगी.

‘Gen Z की मांग हुई पूरी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 8 और 9 सितंबर को काठमांडू में हुई हिंसा की जांच के लिए एक आयोग का गठन ‘जेन जेड’ आंदोलन की माँगों में से एक थी. प्रदर्शन करते दौरान प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा था कि जाँच शुरू होने तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. वहीं फिर शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी की भी मांग की और उन पर 8 सितंबर की गोलीबारी में शामिल होने का आरोप लगाया जिसमें 19 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी.

जानिए क्या है मामला

‘जेन जेड’ आंदोलन सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोपों और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने के फैसले से भड़का. यह विरोध प्रदर्शन तेज़ी से पूरे देश में फैल गया और बड़ी संख्या में युवाओं को अपनी ओर आकर्षित किया. इसके बाद हुई झड़पों में तीन पुलिस अधिकारियों सहित 72 लोगों की मौत हो गई. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार ने जानबूझकर बल प्रयोग किया और एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन को हिंसक बना दिया.

Heena Khan

Recent Posts

Tina Ahuja On Govinda Affair: पापा गोविंदा की हरकतों पर शर्मिंदा हुई बेटी टीना? अफेयर का सवाल सुनते ही बदला मिजाज; फिर…

Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…

Last Updated: October 4, 2026 15:12:08 IST

Guwahati Night Club Case: बिना कपड़े फर्श पर पड़ी महिला, फिर हैवानों ने की ऐसी हरकत; नाइट क्लब दरिंदगी की हदें पार

Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…

Last Updated: October 4, 2026 14:41:38 IST

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST