<
Categories: देश

अचानक बिगड़ी Om Prakash Rajbhar की तबीयत, दौड़े-दौड़े अस्पताल लेकर भागे ब्रजेश पाठक

Om Prakash Rajbhar: लखनऊ में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें ब्लड प्रेशर और हृदय संबंधी समस्या हो गई थी। सूचना मिलने पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक तुरंत पहुँचे और राजभर को खुद आरएमएल अस्पताल ले गए।

Om Prakash Rajbhar: उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी  के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर की तबीयत अचानक से बिगड़ गई. दरअसल, रविवार को लखनऊ में उन्हें रक्तचाप और हृदय संबंधी समस्या हुई, जिससे अच्छा खासा हड़कंप मच गया. जैसे ही उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को इसकी खबर मिली वैसे ही वो तुरंत उनके आवास पर पहुँचे. इसके बाद बृजेश पाठक उन्हें खुद डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल ले गए. 

हालत बनी नाजुक

जैसे ही वो अस्पताल पहुंचे. पहुँचते ही डॉक्टरों की एक टीम ने तुरंत जाँच शुरू कर दी. शुरुआती जाँचों से पता चला कि राजभर को रक्तचाप और हृदय संबंधी समस्याएं थीं. वो फिलहाल चिकित्सकीय निगरानी में हैं और डॉक्टरों ने इस बात की जानकारी दी है कि उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. इतना ही नहीं इस दौरान अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया. कैबिनेट मंत्री के स्वास्थ्य को देखते हुए अस्पताल की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई.

कुछ दिन पहले थे एक्टिव

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तीन दिन पहले सुभासपा प्रमुख और मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के “हाइड्रोजन बम” फोड़ने वाले बयान पर अपने ही अंदाज़ में प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने इस दौरान कहा था कि राहुल गांधी को पता ही नहीं है कि राजभर यहां हैं. वो हाइड्रोजन बम बना रहे हैं, जबकि हम इलेक्ट्रॉन, न्यूट्रॉन और प्रोटॉन को मिलाकर परमाणु बम बना रहे हैं.

सरकार पर हमलावर हुई सैलजा, बोलीं – कागजों का पेट भरने से न तो बाढ़ रुकेगी, न रुकी और न नुकसान रुकेगा, संभावित बाढ़ को लेकर पहले ही करनी चाहिए प्लानिंग

देश दर्जनों टैक्स से मुक्त हुआ, GST 2.0 के फायदे गिनाते हुए बोले PM मोदी

Heena Khan

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST