<
Categories: विदेश

‘मैंने छाती पर गोली खाई है’, Gen-Z प्रदर्शनकारी ने भरी हुंकार; Video दे रहा दर्द की गवाही

Nepal Gen Z Protest: नेपाल के हालात अब भी बेकाबू है. लगातार नेपाल से विरोध प्रदर्शन की वीडियो सामने आ रही हैं, ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Nepal Viral Video: नेपाल में सोशल मीडिया पर बैन के विरोध में हुआ प्रदर्शन में अलग ही आक्रोश देखने को मिल रहा है. भ्रष्टाचार और बाकी मुद्दों के खिलाफ जेन-जेड ने पूरे देश में आक्रोश फैलाया हुआ है.  युवाओं के विरोध के चलते केपी शर्मा ओली को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा.  वहीं अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक नेपाली युवक माइक पकड़े खड़ा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक बुरी तरह घायल है और उसके पूरे शरीर पर पट्टियाँ बंधी हैं, इसके बावजूद वो उस प्रदर्शन में डटा हुआ है. 

वीडियो हुआ वायरल

इस वायरल वीडियो में युवक जोश भरी आवाज में कह रहा है कि उसके सीने में गोली लगी है.इस दौरान माइक के साथ युवक बेहद जोश में दिख रहा है और बता रहा है कि कैसे उसने सरकार के सामने हार नहीं मानी है.ये युवक वहां खड़े सभी लोगों से एकजुट होने की बात कह रहा है और उनसे गुजारिश कर रहा है. इस दौरान उसे जेन-जेड( Gen Z) को संबोधित करते हुए भी सुना जा सकता है.

जानिए क्या बोले युवक

इस दौरान घायल युवक Gen-Z के समर्थन में नारे लगाता है. उसके हाथ में खून लगी एक टी-शर्ट भी है. इस दौरान युवक माइक पर कहता है कि मैंने छाती पर गोली खाई है और एक गोली मेरी आंख को छूकर निकल गई. नेपाल में हुए हिंसक प्रदर्शन में अब तक गोली लगने से 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें ज्यादातर युवा शामिल हैं. लेकिन अब नेपाली आर्मी कंट्रोल अपने हाथों में ले चुकी है. और पूरे नेपाल में कर्फ्यू लगाया है. हालात के मद्देनजर कर्फ्यू में ढील दी जा रही है. और हालात अब भी वैसे के वैसे ही हैं. 

रात को मुगलों के साथ यमुना में नहाती थीं रखैलें, इतने अय्याश थे बादशाह; जानिए शाहजहां से लेकर जहांगीर तक की करतूतें

Heena Khan

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST