<
Categories: मनोरंजन

Amaal Mallik पर उनकी ही दोस्त ने लगाए भद्दे इल्जाम, बीच टास्क में ही चीख-चीख कर रोने लगी नेहल

Bigg Boss 19 Update: बिग बॉस 19 में एक जबरदस्त कैप्टेंसी टास्क देखने को मिला जहां अमाल मलिक और नेहल चुडासमा के बीच झड़प हुई. दो टीमों के बीच का ये टास्क हाथापाई में बदल गया. इस बीच नेहल रो पड़ीं और आरोप लगाया कि अमाल ने उन्हें मारा. हालांकि कई लोग अमाल का साथ देते हुए भी नजर आए.

 Nehal Chudasama Accused Amaal Mallik: बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में जबरदस्त ड्रामा और झड़पें देखने को मिल रही हैं. 24 अगस्त से शुरू हुआ यह शो अब अपने तीसरे हफ्ते में आ गया है. इस दौरान शो में कई बार तीखी बहस देखने को मिली है, और हर गुजरते दिन के साथ घर के अंदर का माहौल बदलता जा रहा हैं. बीते एपिसोड में अमाल मलिक और नेहल चुडासमा (Amaal Mallik and Nehal Chudasama) के बीच तीखी बहस देखने को मिली. इस टास्क के दौरान नेहल ने अपने दोस्त अमाल पर आरोप लगाया कि उन्होंने उस पर शारीरिक रूप से हमला किया है. 

कैप्टेंसी टास्क में मचा घमासान

दरअसल बीते एपीसोड में बिग बॉस ने एक नए कैप्टेंसी टास्क की घोषणा की थी. घरवालों को दो टीमों रेड और ब्लू में बांट दिया गया. टास्क के लिए, एक टीम को उन कारणों को बोर्ड पर लिखना था, जिनके कारण दूसरी टीम के सदस्य कप्तान (Captaincy Task) बनने के योग्य नहीं थे. टास्क के मुताबिक, दो खिलाड़ी अपनी टीम का संचालन करते हैं – एक राइटर जो बोर्ड पर अंक लिखता था, और दूसरा डस्टर के रूप में, जिसका काम विरोधियों के लिखे गए कारणों को मिटाना था. पहले राउंड के लिए, टीम रेड में अभिषेक बजाज राइटर और अमाल मलिक डस्टर थे, जबकि टीम ब्लू में नेहल चुडासमा राइटर और बसीर अली डस्टर थे. इस राउंड के लिए अवेज दरबार और नगमा मिराजकर संचालक की भूमिका अदा की.

नेहल ने लगाए अमाल पर आरोप 

 
टास्क शुरू होते ही, बसीर (Baseer Ali) और अभिषेक (Abhishek Bajaj) के बीच हाथापाई हो गई, फिर गुस्से में बसीर ने उसे पूल में फेंक दिया. अमाल ने भी गुस्से में बोर्ड उठाकर पूल में फेंक दिया. जिससे नेहल रोने लगी और उसने अमाल पर उस पर शारीरिक हमला करने का आरोप लगाया. वह फूट-फूट कर रोने लगी, अमाल ने उससे माफी मांगने की कोशिश की लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया. स्थिति देखकर अमाल की आंखों में आंसू आ गए और जीशान (Zeishan Quadri) ने उन्हें संभालने की कोशिश की. उसने जीशान से कहा, “मुझे मेरी कुत्ते की कसम मैंने कुछ नहीं किया. मैंने कुछ गलत टच नहीं किया.” घर के बाकी सदस्यों ने भी उसे दिलासा दिया और भरोसा दिलाया कि उसने नेहल पर हमला नहीं किया है या उसे कोई शारीरिक नुकसान नहीं पहुँचाया है. गौरव, तान्या, ज़ीशा, अवेज़, नगमा, अशनूर, प्रणित, मृदुल सभी उसके साथ खड़े थे.
 
 
 
Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST

Bhatinda News: नाबालिग बेटी को पिता ने किया गर्भवती, 15 वर्षीय नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…

Last Updated: October 11, 2026 11:16:02 IST

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST