<
Categories: विदेश

सोशल मीडिया बैन पर Gen Z का रौद्र रूप, 20 लोगों ने गंवाई जान, ओली सरकार से मनवा ली बात

Nepal Social Mediac Ban: युवाओं के विरोध प्रदर्शन के बाद नेपाल सरकार ने सोशल मीडिया पर से अब बैन हटा दिया है। नेपाल में हुए विरोध प्रदर्शनों में 20 लोगों की जान भी चली गई और 300 लोग घायल हो गए।

Nepal Gen Z Protest: सोशल मीडिया के बैन होने से नेपाल के युवाओं में अलग ही गुस्सा देखने को मिला। ये फैसला किसी और ने नहीं बल्कि नेपाल सरकार ने ही लिया। वहीं अब  इस पर जमकर हंगामा देखने को मिला। दरअसल जेनरेशन Z ने सरकार का जमकर विरोध किया। इस दौरान लोग सड़कों पर उतर आए। इतना ही नहीं बल्कि काठमांडू में कर्फ्यू लगा दिया गया। इस दौरान जमकर हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए। हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि इस प्रदर्शन के दौरान 20 लोगों की जान भी चली गई। इतना सब हो जाने के बाद ओली सरकार एक्शन में आई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नेपाल में सोशल मीडिया पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया है। युवाओं के हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद नेपाल सरकार ने सोमवार को सोशल मीडिया साइट्स पर लगे प्रतिबंध का आदेश वापस ले लिया। 

सोशल मीडिया से हटा बैन

जानकारी के मुताबिक प्रतिबंध के विरोध में हुए प्रदर्शनों में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 300 से ज़्यादा घायल हो गए। नेपाल के संचार, सूचना एवं प्रसारण मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने इस बात की घोषणा की कि सरकार ने एक आपात कैबिनेट बैठक के बाद सोशल मीडिया साइटों पर प्रतिबंध लगाने का अपना फैसला वापस ले लिया है। इतना ही नहीं इस दौरान गुरुंग ने कहा कि सूचना मंत्रालय ने संबंधित एजेंसियों को ‘जनरल जी’ समूह की मांगों के अनुरूप सोशल मीडिया साइटों को फिर से शुरू करने की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है, जिसने काठमांडू के मध्य में संसद के सामने व्यापक विरोध प्रदर्शन किया था।

कुमारी सैलजा बोलीं- केंद्र सरकार के अलग-अलग राज्यों के लिए…

जानिए पूरा मामला

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तीन दिन पहले नेपाल सरकार ने फेसबुक, व्हाट्सएप और ‘एक्स’ समेत 26 सोशल मीडिया साइट्स पर बैन लगाने का आदेश दिया था ऐसा इस लिए क्यूंकि वो रजिस्टर नहीं कर पा रहे थे। जिसके बाद नेपाल में भगदड़ मच गई। इस दौरान सरकार और प्रदर्शनकारी आमने-सामने आ गए। ऐसा लग रहा था कि नेपाल में तख्तापलट हो जाएगा। लेकिन फिर सरकार ने प्रतिबंध हटा लिया। मंत्री ने प्रदर्शनकारी ‘जेनरेशन Z’ समूह से प्रदर्शन खत्म करने का अनुरोध किया।

Vice President Election 2025 के कब आएंगे नतीजे? कौन-कौन कर सकता है वोट; यहां जानें सबकुछ

Heena Khan

Recent Posts

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख माह की पहली एकादशी कब है? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…

Last Updated: April 5, 2026 21:59:04 IST