Benjamin Netanyahu And Narendra Modi: एक्स पर एक पोस्ट में नेतन्याहू ने पीएम मोदी के रिएक्शन की झलकियां शेयर कीं. उन्होंने हिंदी में लिखा 'हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले, मैंने अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर चौंका दिया'.
मोदी जैकेट पहनकर नेतन्याहू ने PM मोदी को चौंकाया
बेंजामिन नेतन्याहू – नरेंद्र मोदी: इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को अपने भारतीय काउंटरपार्ट नरेंद्र मोदी को उस समय चौंका दिया जब वे येरुशलम में संयुक्त डिनर से पहले पारंपरिक भारतीय पहनावे में पहुंचे. नेतन्याहू ने स्टोन कलर की नेहरू जैकेट जिसे मोदी जैकेट भी कहा जाता है पहनी थी. जिसमें बैंड कॉलर और फिटेड डिजाइन था. इसके साथ उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता-स्टाइल शर्ट, डार्क नेवी फॉर्मल पैंट और काले लेदर के जूते पहने थे.
एक्स पर एक पोस्ट में नेतन्याहू ने पीएम मोदी के रिएक्शन की झलकियां शेयर कीं. उन्होंने हिंदी में लिखा ‘हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले, मैंने अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर चौंका दिया’.
प्रधानमंत्री मोदी ने बाद में दिन में नेतन्याहू के पोस्ट का जवाब देते हुए इस जेस्चर की तारीफ की. उन्होंने लिखा, ‘बहुत ही शानदार! भारतीय परिधान के प्रति आपका ये लगाव हमारे देश की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के प्रति आपके सम्मान को दर्शाता है’.
इससे पहले मोदी ने नेसेट के स्पेशल प्लेनरी सेशन को संबोधित किया और इजराइली पार्लियामेंट में बोलने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने.नेसेट पहुंचने पर मोदी का स्पीकर आमिर ओहाना ने स्वागत किया और उनका औपचारिक स्वागत किया गया. उनके भाषण से पहले नेतन्याहू विपक्ष के नेता यायर लैपिड और स्पीकर ओहाना ने प्लेनरी सेशन को संबोधित किया और भारत-इजराइल संबंधों के लिए दोनों पार्टियों का मज़बूत समर्थन जताया.
अपने भाषण की शुरुआत करते हुए मोदी ने स्पीकर को स्पेशल ऑनर के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने ‘नेसेट के स्पीकर मेडल’ से सम्मानित होने के लिए भी आभार व्यक्त किया, और इसे भारत और इजराइल की हमेशा रहने वाली दोस्ती और साझा डेमोक्रेटिक परंपराओं को समर्पित किया.
अपने 32 मिनट के भाषण में मोदी ने भारत और इज़राइल के बीच पुराने सांस्कृतिक संबंधों और आधुनिक साझेदारी का जिक्र किया. उन्होंने तकनीक, नवाचार, रक्षा और सुरक्षा सहयोग को दोनों देशों के रिश्तों की मजबूत नींव बताया. प्रधानमंत्री ने 7 अक्टूबर के आतंकी हमले पर दुख जताया और आतंकवाद के खिलाफ दोनों देशों की “जीरो टॉलरेंस” नीति को दोहराया। साथ ही उन्होंने गाजा शांति पहल का समर्थन भी किया. मोदी ने यह भी कहा कि प्रस्तावित भारत-इज़राइल फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से दोनों देशों के व्यापार में नई संभावनाएं खुल सकती हैं. मोदी ने यह भी कहा कि प्रस्तावित भारत-इज़राइल फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, जिस पर अभी बातचीत चल रही है, द्विपक्षीय व्यापार में बहुत बड़ी संभावनाओं को सामने ला सकता है.
यह नौ साल में मोदी का इजराइल का दूसरा दौरा है. 2017 में तेल अवीव की अपनी यात्रा के दौरान, भारत और इजराइल ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप तक बढ़ाया था.
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है.…
Weather Forecast North India: उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर पर्वतीय राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश…
IPL 2026 के रोमांचक मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया के नंबर…
Rajasthan Churu Video: राजस्थान के चुरू में मेडिकल कॉलेज में लड़कों और लड़कियों के हॉस्टल…
Shimla Ram Mandir Hall Controversy: हिमाचल प्रदेश के शिमला में राम मंदिर हॉल में मस्लिम…
Iran-US War: ईरान को राख कर देने की धमकी के बीच युवाओं ने अपने वतन…