Pakhtunkhwa: सोमवार को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की तिराह घाटी में पाकिस्तानी वायुसेना के हमले में कई मासूमों ने अपनी जान गवा दी.
pakistan bombing
Pak Army Air Strike: पाकिस्तान में बीते दिन जबरदस्त तबाही वाला मंजर देखने को मिला. दरअसल, बीते दिन (22 सितंबर, 2025) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की तिराह घाटी में स्थित मत्रे गांव में पाकिस्तानी वायुसेना के हमले में कई बच्चों समेत 30 लोग मारे गए. बच्चों के शवों को दफनाने के लिए कब्रिस्तान ले जाते समय एक दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई, बताया जा रहा है कि जब एक युवक पाकिस्तानी सेना के हमले में मारे गए डेढ़ साल के बच्चे को गोद में लिए रो पड़ा और पाकिस्तानी सेना और सरकार से पूछा कि क्या यह बच्चा भी आतंकवादी था, इसका क्या कसूर था?
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना के हमले में लगभग 11 मासूमों की जान चली गई, इन मासूमों में डेढ़ से छह साल के बच्चे भी शामिल थे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अफरीदी जनजाति बहुल मत्रे गाँव में हुई. जिसके बाद, अफरीदी नेताओं ने सोमवार दोपहर गाँव में एक बैठक की और उम्मीद है कि आसपास के अफरीदी कबीले के सदस्य जल्द ही इस घटना के विरोध में पेशावर स्थित पाकिस्तानी वायु सेना और स्टेशन का घेराव कर सकते हैं.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले चार हफ़्तों से, पाकिस्तानी सेना कथित तौर पर आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान से जुड़े ठिकानों पर हवाई हमले करने का दावा कर रही है. हालाँकि, ज़्यादातर मामलों में, इन हवाई हमलों में आम नागरिक हताहत हुए हैं, और सिर्फ़ एक महीने में ही पाकिस्तानी सैन्य हमलों में 40 से ज़्यादा नागरिक मारे गए हैं.
चीन ने निकाला H-1B वीजा का तोड़, लॉन्च किया ‘K Visa’; जानिए किसे लुभाने में जुटा ड्रैगन?
Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…
24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…
Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…
When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…
Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…