<
Categories: देश

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: बिहार चुनाव में कैंडिटेट को खोलना होगा नया बैंक खाता, आजम खान आज होंगे जेल से रिहा

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates:   मंगलवार (23 सितंबर, 2025)  की ताजा खबरें और लेटेस्ट अपडेट के लिए जुड़े रहिये हमारे साथ. यहां पर आपको मिलेंगी ताजा न्यूज और आपसे जुड़ी हर अहम जानकारी.

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates:  मंगलवार (21 सितंबर, 2025) का दिन भी राष्ट्रीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय तक अहम रहने वाला है. अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें तो फिलिस्तीनी राष्ट्रपति ने हमास से हथियार डालने का आह्वान किया. अमेरिका द्वारा संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए वीज़ा न दिए जाने के बाद, फ़िलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने वीडियो लिंक के माध्यम से कहा कि हमास की (गाज़ा पर) शासन करने में कोई भूमिका नहीं होगी. हमास और अन्य गुटों को अपने हथियार फ़िलिस्तीनी प्राधिकरण को सौंप देने चाहिए. गरबा को लेकर भोपाल कलेक्टर ने आदेश जारी किया है. गरबा स्थल में बिना पहचान पत्र किसी भी व्यक्ति को एंट्री नहीं मिलेगी. बिहार विधानसभा 2025 की तैयारी राजनीतिक दलों के साथ-साथ भारतीय निर्वाचन आयोग ने भी शुरू कर दी है. EC का कहना है कि चुनाव लड़ने वालों को खर्च में पारदर्शिता बरतनी होगी. चुनाव आयोग ने पत्र लिखकर बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिया है. इसके तहत चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को अनिवार्य रूप से नया बैंक खाता को खोलना होगा. सभी प्रत्याशी नामांकन के एक दिन पहले अपना बैंक में चुनावी खर्च का खाता खोले. विधानसभा चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों का पृथक चेकबुक रखना होगा. यूपी में बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के तहत समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री आजम खान जेल से रिहा होंगे. आजम खान पिछले 23 महीने से सीतापुर जेल में बंद हैं. नवरात्र के दौरान गरबा को लेकर भोपाल कलेक्टर ने आदेश जारी किया है. गरबा स्थल में बिना पहचान पत्र किसी भी व्यक्ति को एंट्री नहीं मिलेगी.  बिहार में आज युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे. युवा कांग्रेस का कहना है कि बिहार के अधिकार अब चोरी नहीं होने देंगे. उदय भान चिब के नेतृत्व में यह घेराव किया जाएगा. युवा कांग्रेस का कहना है कि बिहार के अधिकार अब चोरी नहीं होने देंगे.  

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST

MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पति-पत्नी और 13 वर्षीय बेटी की मौत, ट्रक चालक फरार

मध्य प्रदेश के बदनवार जिले के नयागांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:14 IST

Madras Regiment में सेंधमारी! पूर्व हवलदार ने सेना के 3 जवानों के साथ मिलकर चुराए हथियार, ऐसे हुआ ‘मास्टरमाइंड’ का पर्दाफाश

Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…

Last Updated: October 4, 2026 13:26:26 IST