पाकिस्तान ब्लास्ट: इस्लामाबाद में शुक्रवार की नमाज के दौरान एक बम धमाका हुआ. यह धमाका तारालाई इमामबाड़ा के पास हुआ जिसके बाद दहशत का महौल है. धमाके के समय नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे.
इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान हुआ धमाका
कुछ गैर-पुष्ट सूत्र इसे आत्मघाती बम धमाका और आतंकवादी हमला बता रहे हैं. हालांकि, इस्लामाबाद कैपिटल टेरिटरी पुलिस के प्रवक्ता तकी जवाद ने कहा कि घटना के कारण पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी. मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है. जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह आत्मघाती हमला था या पहले से बम लगाया गया था.
धमाके के बाद इस्लामाबाद के तीन अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है: पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS), पॉलीक्लिनिक हॉस्पिटल और CDA हॉस्पिटल. घायलों को इन अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. ऑर्थोपेडिक्स, बर्न सेंटर और न्यूरोलॉजी विभागों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को तुरंत बुलाया गया है.
Right Age For Relationship: भारतीय कानून में लड़का और लड़की के लिए शादी की उम्र…
Kaun Sa Bank Sabse Zyada Interest Deta hai: आज के समय में जब विदेशों में…
Unnati Hooda:पहला गेम गंवाने के बाद उन्नति ने खुद को संभाला और पूरे फोकस के…
Shankh Rituals:हिंदु धर्म में लगभग हर पूजा-पाठ में शंख बजाया जाता है, धार्मिक मान्यताओं के…
UP News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें प्रेमी ने जब…
Strait of Hormuz Me strait ka Kya Matlab Hai: होर्मुज़ जलडमरूमध्य ईरान और ओमान के…