Pakistan News: लेकिन क्या आपने कभी किसी से सुना है कि पाकिस्तान में 80% ट्रांसजेंडर रहते हैं.आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं.
80% पाकिस्तानी पुरुष ट्रांसजेंडर हैं – हिना बलोच
Pakistan News: पाकिस्तान से अक्सर ऐसी खबरे सामने आई हैं जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया. जहां एक तरफ आपने धुरंधर में देखा होगा जब रणवीर सिंह यानी हमजा अली मज़ारी पाकिस्तान के ल्यारी पहुंचता है तो वहाँ कुछ गली के बदमाश उसे पकड़ लेते हैं और उनमें एक गे यानी ट्रांसजेंडर भी होता है. लेकिन क्या आपने कभी किसी से सुना है कि पाकिस्तान में 80% ट्रांसजेंडर रहते हैं.आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं. दरअसल, पाकिस्तान की जानी-मानी ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हिना बलूच ने दावा किया है कि पाकिस्तान की 80 प्रतिशत आबादी गे है. उनका कहना है कि लोग अपनी असली सेक्शुअल पहचान छिपाते हैं और असल में, कोई भी पूरी तरह से “स्ट्रेट” नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि बाकी बची 20 प्रतिशत आबादी बाईसेक्शुअल है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें YouTube चैनल Queer Global को दिए एक इंटरव्यू में, हिना बलूच ने पाकिस्तान के बारे में ऐसी-ऐसी बातें कहीं जिसे जानने के बाद आपके कान से धुंआ निकलने लगेगा! इंटरव्यू के दौरान, उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि असल में, पाकिस्तान की आधी से ज़्यादा आबादी गे है. वे बस इसे खुलकर मानना नहीं चाहते. इतना ही नहीं इन्होने आगे कहा कि हालांकि, मुझे लगता है कि पाकिस्तान की 80 प्रतिशत आबादी गे है, और बाकी 20 प्रतिशत बाईसेक्शुअल है. इसलिए, मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान में कोई भी अपनी सेक्शुअलिटी के मामले में पूरी तरह से स्ट्रेट है.
हिना बलूच का कहना है कि पाकिस्तान के मर्द डर के मारे अपनी असली पहचान छिपाते हैं खास तौर पर सामाजिक दबाव, धार्मिक नतीजों और परिवार की इज्ज़त खोने के डर से. उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि लोग अक्सर अपनी सेक्शुअल पहचान से इनकार करते हैं, और अपने इनकार को सही ठहराने के लिए अक्सर धर्म और संस्कृति का सहारा लेते हैं. हिना ने कहा, “वे इससे इनकार करेंगे; वे इसमें धर्म को घसीटेंगे; वे इसमें संस्कृति को घसीटेंगे लेकिन यह एक खुला राज ही रहता है. पाकिस्तान में कोई भी स्ट्रेट नहीं है.
Noida Metro: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है.…
Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक…
Katni Jail Escape Case: तीनों आरोपियों के भागने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू…
Chhatarpur News:बीते 9 नवंबर को बड़ामलहरा निवासी भरत यादव सड़क किनारे पैदल जा रहा था.…
US Flight Crisis: FAA ने कहा कि देश भर के एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल सेंटर्स के…
Gold Rate Today 14 November 2026:अंतर्राष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना $3,879.71 प्रति औंस पर कारोबार…