भारतीय फिल्म धुरंधर को लेकर पाकिस्तान में विवाद शुरू हो गया है. PPP को आतंकी समर्थक दिखाने और लियारी को आतंकवादी इलाका बताने के आरोप में केस दर्ज कराने की मांग की जा रही है.
Dhurandhar: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर लोगों को काफी पसंद आ रही है. लोग अक्षय खन्ना के कारदार रहमान डकैत की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं. बता दें कि फिल्म धुरंधर में रहमान डकैत को पाकिस्तान के लियारी का बताया गया है. वहीं लियारी इलाके को ‘आतंकी युद्ध क्षेत्र के रूप में दिखाया गया है. इसको लेकर पाकिस्तान के कई लोगों को मिर्ची लगी है.
कराची की ही अदालत में फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धार समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग हो रही है. आरोप है कि फिल्म में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) को बदनाम किया गया है. पार्टी को आतंकियों के प्रति सहानभूति रखने वाला दिखाया गया. शुक्रवार को ये याचिका PPP के कार्यकर्ता मोहम्मद आमिर ने कराची की डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस कोर्ट (साउथ) में दायर की.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर ने याचिका दायर करते हुए अदालत से मांग की कि फिल्म धुरंधर के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, कलाकारों और अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की जाए. याचिकाकर्ता का कहना है कि 10 दिसंबर को सोशल मीडिया पर उसने फिल्म का ट्रेलर देखा. इससे उन्हें मानसिक आघात हुआ. उन्होंने अपनी याचिका में कहा कि फिल्म में कराची के लियारी इलाके को ‘आतंकी युद्ध क्षेत्र’ दिखाया गया है, जो भ्रामक है. साथ ही ये पाकिस्तान और वहां के लोगों की छवि के लिए नुकसानदायक है. याचिकाकर्ता ने कहा कि फिल्म में लियारी को जानबूझकर हिंसक और आतंकवाद से जुड़ा दिखाया गया, जो गलत है.
याचिका में दावा किया गया है कि फिल्म में पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की तस्वीरें दिखाई गई हैं. साथ ही बिना अनुमति के PPP का झंडा और पार्टी रैलियों दृश्य दिखाए गए हैं. ऐसा करके ये दिखाने की कोशिश की गई है कि PPP आतंकवाद के प्रति नरम रुख रखती है, जो गलत और मनगढ़ंत है. याचिकाकर्ता ने कहा कि उन्होंने इस मामले को लेकर दरख्शान थाने के SHO को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की. इसके बाद वे अदालत गए. याचिका में केस दर्ज कराने की मांग की गई है.
बता दें कि अगर कोई भारतीय पाकिस्तान में है, तो पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकती है. हालांकि अगर व्यक्ति पाकिस्तान में नहीं है, तो गिरफ्तारी नहीं हो सकती. लेकिन आरोपी व्यक्ति के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा सकता है. इससे अन्य देशों में यात्रा या गिरफ्तारी का खतरा रहता है.
Government Retirement Benefits: सरकारी नौकरी में कर्मचारियों को सैलरी और भत्तों के अलावा रिटायरमेंट के…
Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में दो बच्चों के बीच शुरू हुआ झगड़ा…
Auraiya Bhuri Devi murder case: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बंथरा गांव में 62…
IND vs NZ 3rd T20I Live Streaming 2026: भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20 मैच 27 अक्टूबर…
Rewa Medical College video case: रीवा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. केडी सिंह से जुड़े…
Jamia Protest: दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में बीते कई दिनों से प्रदर्शन चल…