<

‘ना पंखा, ना लाइट’, MP के उच्च शिक्षा मंत्री 2 साल से 1 घंटे बिना बिजली के क्यों रहते है? जानें क्या है उनकी अनोखी पहल के पीछे छुपा राज़

Inder Singh Parmar on Electricity Saving Campaign: MP के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार रोजना 1 घंटा अंधेरे में रहते है, उनकी इस अनोखी पहल के पीछे क्या राज छुपा है, आइए जानें.

Inder Singh Parmar Unique Initiative For Environment: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार (Inder Singh Parmar) ने पर्यावरण संरक्षण के लिए एक अनोखी पहल की शुरूआत की है. गर्मी हो या सर्दी वह रोजना करीब 1 घंटा बिना बिजली के अंधेरे में रहते है. जी हां, सही सुना आपने 1 घंटे पूरा बिना बिजली पंखे के 1 घंटा अंधेरे में रहना कोई आम बात नहीं है, खासतौर पर एक नेता के लिए. लेकिन इंदर सिंह परमार ने इस काम को संभव कर दिखाया है. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें कि वह हर रोज अंधेरे में कब रहते है और इस पहल के पीछे उनका मकसद क्या है.

किस वक्त अंधेरे में रहते है मंत्री इंदर सिंह परमार?

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के भोपाल स्थित उनके सरकारी आवास और विधानसभा क्षेत्र के उनके अपने घर में हर दिन करीब 1:30 बजे से लेकर 2:30 बजे तक मेन लाइट स्विच बंद रहती है और मंत्री पूरे 1 घंटे तक बिना बिजली के रहते है. यह काम करते-करते उन्हें करीबन 2 साल हो चुके है. चाहे तपती गर्मी हो, बारिश हो या फिर कड़ाके की ठंड हो वह इस नियम का पालन करते है. भीषण गर्मी में भी वह रोजना 1 घंटे बिना पंखे और लाइट के बैठते है.

इस पहल पर मंत्री इंदर सिंह परमार का क्या कहना है?

इस खास पहल पर मंत्री इंदर सिंह परमार का इस बारे में यह मानना है कि उनकी इस पहल से बिजली और पर्यावरण दोनों का संरक्षण होगा. उन्होंने बताया कि उन्हें यह पहल करते करते 2 साल हो चुके है और उनकी इस खास पहल से ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी स्थिती पर अंकुश लगाया जा सकता है. क्योंकि जब हम बिजली का इस्तेमाल करते है तो उसे जो हीट निकलती है, जो कार्बन निकलता है वह काफी खतरनाक होता है, जो हमारे पर्यावरण के लिए ठीक नहीं है. ग्लोबल वॉर्मिग (Global Warming) जैसे संकठ जो हमारे ऊपर आते है, उसके लिए नागरिक के तौर पर हमारा योगदान इस पहल पर है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Ratlam Crime News: पत्नी के सामने खुला राज, फिर हुआ कुछ ऐसा…पहले युवती और अब युवक की हालत गंभीर

Jawara Hotel Incident: जावरा होटल कांड में मामला गंभीर हो गया है. पहले युवती ने…

Last Updated: October 6, 2026 08:02:59 IST

Petrol-Diesel Price Today: 6 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! कहीं बढ़े दाम तो कहीं राहत, देखें पूरी लिस्ट

Petrol-Diesel Price Today 6 Oct 2026: 6 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल के दामों में ज्यादातर…

Last Updated: October 6, 2026 07:34:15 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: सोमवार को भी नहीं थमा Drishyam 3 का तूफान! Ajay Devgn की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गर्दा

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: 'दृश्यम: द कंक्लूजन'' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार…

Last Updated: October 6, 2026 07:01:13 IST

Weather Update Today 6 Oct 2026: मौसम ने फिर बदली करवट! दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today 6 October 2026: दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में आज मौसम करवट लेगा.…

Last Updated: October 6, 2026 06:28:47 IST

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST