Hindi News / International / Pakistani Army Has About Six Lakh Active Soldiers And Five Lakh Reserve Soldiers It Is The Sixth Largest Army In The World

कितनी बड़ी है पाकिस्तानी आर्मी? खाने और सैलरी के बारे में जान रह जाएंगे दंग

Know All About Pakistani Army: पाकिस्तानी सेना में करीब 6 लाख सक्रिय सैनिक और करीब 5 लाख रिजर्व सैनिक हैं। पाकिस्तानी सेना मुख्य रूप से तीन शाखाओं में बंटी हुई है। थल सेना, वायु सेना और नौसेना। इनमें से सेना सबसे बड़ी है, जिसमें पैदल सेना, तोपखाना और बख्तरबंद कोर शामिल हैं। 

BY: Sohail Rahman • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Know All About Pakistani Army: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में सेना का सबसे ज्यादा दखल है। हम आपको बतातें चलें कि पाकिस्तानी सेना ने कई बार वहां तख्तापलट भी किया है। हालांकि, युद्ध के मोर्चे पर पाकिस्तानी सेना को हर बार भारत से हार का सामना करना पड़ता है। पाकिस्तानी सेना को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में आज हम विस्तार से बात करेंगे। जैसे ही पाकिस्तान में सैनिकों की संख्या कितनी है, कितनी सैलरी मिलती है और खाने में क्या मिलता है। 

पाकिस्तान के पास हैं करीब 11 लाख सैनिक

हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, पाकिस्तानी सेना दुनिया की एक प्रमुख सैन्य शक्ति है। इस सेना में सक्रिय और रिजर्व दोनों तरह के सैनिकों की संख्या बहुत ज्यादा है। अगर हम पाकिस्तानी सैनिकों की अनुमानित आंकड़ों की बात करें तो, पाकिस्तानी सेना में करीब 6 लाख सक्रिय सैनिक और करीब 5 लाख रिजर्व सैनिक हैं। पाकिस्तानी सेना मुख्य रूप से तीन शाखाओं में बंटी हुई है। थल सेना, वायु सेना और नौसेना। इनमें से सेना सबसे बड़ी है, जिसमें पैदल सेना, तोपखाना और बख्तरबंद कोर शामिल हैं। पाकिस्तान में सैनिकों की संख्या के हिसाब से दुनिया में इनका छठा स्थान है। 

‘पूरी दुनिया में लगाएंगे टैरिफ, जो होगा …’, डोनाल्ड ट्रंप ने हड़काया, दे दी खुली धमकी!

Know All About Pakistani Army( पाकिस्तानी आर्मी खाने में क्या खाते हैं और कितनी सैलरी मिलती है )

पाक भिगारियों ने कटाई शहबाज शरीफ की नाक,उमराह और हज के बहाने सउदी पहुंचे 4,000 पाकिस्तानी फिर जो किया उसे जान मुस्लीम देशों के उड़े होश

खाने में मिलती हैं ये चीजें

पाकिस्तान की सेना में हर सैनिक को तय मात्रा में खाना दिया जाता है। इसमें प्रति सैनिक के हिसाब से फूड की मात्रा तय की जाती है। अगर हम एक सैनिक को मिलने वाले खाने की बात करें तो, उसे दिन का 670 ग्राम आटा, 30 ग्राम चावल, 101 ग्राम दाल, 100 ग्राम घी या कुकिंग ऑयल, 70 ग्राम शुगर, 248 ग्राम दूध, 198 ग्राम सब्जियां, 56 ग्राम प्याज, 113 ग्राम आलू, 52 ग्राम मीट, 60 ग्राम बीफ, 43 ग्राम चिकन, 5 अंडा और 226 ग्राम नॉन सिट्रस फल दिया जाता है। 

कितनी अमीर हैं बच्चन खानदान की एकलौती वारिस Aaradhya Bachchan? कुल संपत्ति जान उड़ जाएंगे आपके भी होश

मिलती है इतनी सैलरी

पाकिस्तान में सबसे जूनियर सैनिकों की सैलरी करीब 11 हजार 720 पाकिस्तानी रुपये से लेकर 23 हजार 120 पाकिस्तानी रुपये तक है। वहीं अगर हम बीपीएस 22 के जवानों की बात करें तो इस कैटेगरी में सबसे ज्यादा सैलरी मिलती है। इन सैनिकों को 82 हजार 320 पाकिस्तानी रुपये से लेकर 1 लाख 64 हजार 560 पाकिस्तानी रुपये तक सैलरी मिलती है। 

गाजा में ऐसा क्या हो रहा है कि इजरायली सैनिक छोड़ रहे हैं मीट खाना, वजह जानकर आप भी नहीं लगाएंगे हाथ!

Tags:

GKIndia newsindianewslatest in india newspakistanworld newsWorld News In Hindiइंडिया न्यूज
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue