India News (इंडिया न्यूज),Paris: पेरिस से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, स्थानीय प्रसारक बीएफएम टीवी ने कहा कि पुलिस ने मंगलवार सुबह पेरिस मेट्रो स्टेशन पर एक हिजाब पहने महिला को गोली मार दी और गंभीर रूप से घायल कर दिया। दरअसल, महिला मेट्रो स्टेशन पर कुछ लोगों को धमकी दे रही थी, जिसके बाद वहां मौजूद यात्रियों ने पुलिस को सूचित किया।
घटना पेरिस मेट्रो स्टेशन का बताया जा रहा है। चश्मदीदों का कहना है कि महिला का व्यवहार काफी उग्र था। वह लोगों को भी धमका रही थी। पुलिस ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की। लेकिन जब महिला ने खुद को बम से उड़ाने की धमकी दी तो पुलिस ने उस पर गोली चला दी।
चश्मदीदों का कहना है कि महिला जोर जोर से अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगा रही थी। वह खुद को बम से उड़ाने की धमकी भी दे रही थी।
मीडिया की माने तो महिला का व्यवहार काफी उग्र था। वह लोगों को भी धमका रही थी। पुलिस ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की। लेकिन जब महिला ने खुद को बम से उड़ाने की धमकी दी तो पुलिस ने उस पर गोली चला दी । पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने खौफ के माहौल के बीच आत्मरक्षा में महिला पर गोली चला दी।
यह भी पढ़ें-