इंडिया न्यूज, रूस
Plane Crashes In Russia : तातारस्तान में रविवार को विमान दुर्घटना में 16 लोगों की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। वहीं इस दुर्घटना में 7 लोग घायल हुए हैं जिनको अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। लोकल हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। इमरजेंसी मिनिस्ट्री ने जानकारी देते हुए बताया कि विमान में पैराशूट जम्पर सवार थे। यह विमान लेट छ-410 टबोर्लेट था, जो कि दो इंजन वाला शॉर्ट-रेंज ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है। वहीं जानकारी आई है कि विमान के मलबे तक पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि इससे पहले भी पिछले महीने 23 तारीख को रूस के सूदूर पूर्व में दुर्घटनाग्रस्त हुए एंटोनोव एएन-26 परिवहन विमान में सवार सभी छह लोग मारे गए थे।
(Plane Crashes In Russia)
Plane Crashes In Russia Plane Crashes In Russia, 16 Dead
Also Read : Abdul Qadeer Khan Death : पाकिस्तान के परमाणु बम के जनक अब्दुल कादिर खान नही रहे