Hindi News / International / Putin Warn Nato Putin Threatened Nato Said Nuclear War May Occur If Army Is Sent

Putin Warn NATO: पुतिन ने नाटो को दी धमकी, बोले – सेना भेजा तो हो सकता है परमाणु युद्ध

India News (इंडिया न्यूज), Putin Warn NATO: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नाटो को चेतावनी दी कि अगर वह यूक्रेन की सहायता के लिए सेना भेजा, तो परमाणु युद्ध हो सकता है। पुतिन ने गुरुवार, 29 फरवरी को सांसदों और शीर्ष अधिकारियों की संघीय असेंबली को अपने वार्षिक संबोधन में कहा, यूक्रेन में नाटो सैन्य […]

BY: Mahendra Pratap Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Putin Warn NATO: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नाटो को चेतावनी दी कि अगर वह यूक्रेन की सहायता के लिए सेना भेजा, तो परमाणु युद्ध हो सकता है। पुतिन ने गुरुवार, 29 फरवरी को सांसदों और शीर्ष अधिकारियों की संघीय असेंबली को अपने वार्षिक संबोधन में कहा, यूक्रेन में नाटो सैन्य बल भेजने की बात चल रही है। इस कदम के परिणाम अधिक दुखद हो सकते हैं।

पुतिन ने कहा, अमेरिका और यूरोप को यह समझना चाहिए कि हमारे पास भी ऐसे हथियार हैं जो उनके क्षेत्र में लक्ष्यों पर हमला कर सकते हैं। इससे परमाणु हथियारों का इस्तेमाल हो सकता है, जिससे सभ्यता का विनाश का खतरा है।

बलूचिस्तान में ट्रेन हाईजैक से चीन में मचा हड़कंप, CPEC को लेकर Jinping ने लिया बड़ा फैसला, अब PAK में होगी चीनी सेना की तैनाती

Vladimir Putin

ये भी पढ़ें- Kangra News: धर्मशाला में सुक्खू और सुधीर समर्थकों के बीच झड़प, जानिए पूरा मामला

इमैनुएल मैक्रॉन ने सेना भेजने कही थी बात:

यह धमकी तब आई जब इस सप्ताह फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने यूक्रेन में सेना भेजने की बात कही थी जिसे व्हाइट हाउस और जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ ने खारिज कर दिया। ऐसा तब है जब रूसी सैनिक यूक्रेन में आगे बढ़ रहे हैं, जो अपनी सेना को गोला-बारूद की आपूर्ति करने के लिए संघर्ष कर रहा है।

पुतिन ने अधिकांश बात 15-17 मार्च के राष्ट्रपति चुनाव के घोषणापत्र में शामिल बात पर की। यह भाषण रिकॉर्ड दो घंटे और छह मिनट तक चला। युद्ध शुरू होने के दो साल पूरे होने पर अमेरिका ने और सहयोगियों ने पिछले सप्ताह रूस पर नए प्रतिबंध लगाए। यह कदम रूस पर दबाव बनाने के लिए उठाया गया।

ये भी पढ़ें- Israel-Hamas War: गाजा में इजरायली सैनिकों की गोलीबारी में मारे गए 104 लोग, 300 से अधिक घायल

Tags:

BLADIMIR PUTINNATORussian President Vladimir Putin

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue