India News (इंडिया न्यूज), Russia Ukraine Came Together For India: पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन की गहरी दोस्ती की वजह से भारत और रूस के बीच बेहतरीन रिश्ते हैं। हालांकि, पुतिन अपने उग्र रूप की वजह से पहचाने जाते हैं। इस वक्त पुतिन, यूक्रेन पर आक्रामक हैं लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है, जिसे देखकर पूरी दुनिया हैरान रह गई है। भारत के लिए रूस और यूक्रेन ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसके बारे में कोई सपने में भी सोच नहीं सकता था। तबाही वाली जंग के बीच दोनों ने भारत के लिए दोस्ती कर डाली है।
पुतिन और जेलेंस्की की जंग में भारत की वजह से नया मोड़ आ गया है। दुनिया के सामने तीनों देशों की अनोखी साझेदारी देखने को मिली है। जिसे देखकर अमेरिका और चीन की आखें फटी रह गई हैं। दरअसल, ये कारनामा तब हुआ जब भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को रूस दौरे के दौरान नया युद्धपोत INS तुषिल सौंपा गया। इस INS तुषिल एक खतरनाक क्रिवक III-क्लास वॉरशिप है।
Russia Ukraine Came Together For India: भारत की खातिर साथ आए रूस यूक्रेन
भगवान का अवतार या मसीहा! आखिर कौन है जॉर्ज सोरस? जिसके इशारे पर गिरती हैं दुनिया भर में सरकारें
इस वॉरशिप की खास बात ये है कि इसे रूस ने इस स्पेशली भारत के लिए डिजाइन और निर्मित किया है और इसी वॉरशिप में यूक्रेन में बने हुए प्राथमिक इंजन और गैस टर्बाइन इस्तेमाल हुए हैं। यानी भारत को ये वॉरशिप सौंपने के लिए युद्ध के मैदान से ये दोनों देश एक साथ आ गए हैं।
कुछ ही मिनट में यूरोप को जला कर राख कर देगा पुतिन का ये अस्त्र, इस देश को देने का किया वादा…
ये भारत की ऐसी कूटनीति है, जिससे भारत की सेना तो मजबूत हुई ही, इसके साथ ही रूस और यूक्रेन के साथ देश के संबंध भी तगड़े हो गए। यही नहीं दो युद्ध ग्रस्त देशों को एक साथ लाने के लिए पूरी दुनिया के सामने भारत का कद और बढ़ गया। जो काम बड़े-बड़े देश नहीं करवा पाए वो भारत ने कर दिखाया। तीन देशों की ये त्रिकोणीय साझेदारी मौजूदा जियोपॉलिटिकल के दृष्टिकोण से बेहद अहम है।