Hindi News / International / Russia Ukraine President Putins Statement Regarding Peace Talks Ukraine

Russia-Ukraine: शांति वार्ता को लेकर राष्ट्रपति पुतिन का बयान, यूक्रेन को लेकर कही ये बड़ी बात

India News(इंडिया न्यूज),Russia-Ukraine: रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, रूस ने कभी भी यूक्रेन के साथ शांति वार्ता से मना नहीं किया है। इसके साथ ही पुतिन ने वार्ता प्रक्रिया से पीछे हटने का सारा दोष यूक्रेन पर मढ़ दिया। मिली जानकारी […]

BY: Shubham Pathak • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News(इंडिया न्यूज),Russia-Ukraine: रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, रूस ने कभी भी यूक्रेन के साथ शांति वार्ता से मना नहीं किया है। इसके साथ ही पुतिन ने वार्ता प्रक्रिया से पीछे हटने का सारा दोष यूक्रेन पर मढ़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, जी20 लीडर्स समिट में वर्चुअल संबोधन में पुतिन ने कहा, सैन्य कार्रवाई लोगों के लिए त्रासदी पूर्ण है। दुनिया को इस बारे में सोचना चाहिए कि इस त्रासदी को कैसे रोका जाए। कुछ नेताओं ने अपने भाषणों में कहा कि वे यूक्रेन में रूस की जारी आक्रामकता से हैरान हैं।

पुतिन का संबोधन

जानकारी के लिए बता दें कि, राष्ट्रपति पुतिन ने संबोधन में आगे कहा कि, दुनिया के लिए सामूहिक और सर्वसम्मति वाले निर्णयों की आवश्यकता है। दुनिया एक कठिन दौर से गुजर रहा है। वैश्विक आर्थिक विकास के नए केंद्र उभर रहे हैं। वैश्विक निवेश, व्यापार, उपभोग एशिया, अफ्रीका, लैटिन अमेरिकी क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय वित्तीय क्षेत्र, ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा में समस्याएं ज्यादा बढ़ रही है। रूस इस क्षेत्र में अपने सभी दायित्वों को पूरा करता है। इसके साथ ही पुतिन ने इस बात पर जोर दिया कि, रूस सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की संतुलित उपलब्धि, पृथ्वी की जलवायु, जैव विविधता के संरक्षण, विश्व अर्थव्यवस्था के डिजिटल परिवर्तन में योगदान देना जारी रखेगा। साथ ही पुतिन ने कहा कि रूस जी20 के भीतर गंभीर समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर काम करने को तैयार है।

अंधाधुंध फायरिंग से दहल उठा कनाडा, मौत के मुंह में पहुंच गए 11 लोग, गोलियों की गरगराहट से कांप गए कनाडाई

Russia-Ukraine

ये भी पढ़े

 

 

Tags:

Russia-UkraineUkraineVladimir PutinWorld Hindi NewsWorld News In Hindi

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue