इंडिया न्यूज, इंगलैंड।
Shocking Case Of England इंग्लैंड के ईस्ट ससेक्स राज्य में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर या देखकर हर कोई सोचने पर मजबूर हो जाएगा। जी हां, यहां बात कर रहे हैं ऐसे व्यक्ति कि जिसने मुर्दाघर को भी नहीं छोड़ा और यहा कई लाशों के साथ दुष्कर्म किया। जानकारी के अनुसार यहां टाउन हीथफील्ड में कोर्ट अब आरोपी को 34 साल बाद घिनौनी करतूतों के अपराधी को सजा सुनाने जा रही है। कोर्ट ने आरोपी को महिलाओं के शव के साथ दुष्कर्म का दोषी पाया है। बताया जाता है कि 67 साल के हो चुके डेविड फुलर ने उस दौरान कई मुर्दों के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। उसने करीब 100 महिलाओं के शवों के साथ दुष्कर्म किया, लेकिन किसी को इस बात का पता नहीं चला।
फुलर 1989 से 12 साल तक हीथफील्ड अस्पताल के 2 मुर्दाघरों में इलेक्ट्रीशियन था और यहा शवों के दुष्कर्म करता रहा। इंग्लैंड पुलिस को इस केस की जांच करने में 2.5 मिलियन यूरो (करीब 21.42 करोड़) रुपए का खर्च भीे आया।
Shocking Case Of England
फुलर ने 1987 में वेंडी नेल और कैरोलीन पियर्स नाम की 2 महिलाओं की हत्या कर दी थी। महिला जब काम पर नहीं पहुंची तो उनका बॉयफ्रेंड उनके घर पहुंचा था। इस दौरान जैसे ही वह उसके घर पहुंचा तो वह भोचक्का रहा गया क्योंकि बिस्तर पर नेल की लाश मिली। नेल के तौलिए और उसकी लार में फुलर का डीएनए मिला था।
Also Read : Uttarakhand Accident भाई दूज मनाकर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार
Also Read : Accident In Hathras तेज रफ्तार कैंटर ने 6 वाहनों को लिया चपेट में, 2 की मौत, 6 घायल
Connect With Us : Twitter Facebook
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.