Spain Ban Social Media: स्पेन ने 16 साल से कम उम्र के लोगों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया. इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर एक बहस शुरू हो गई है.
स्पेन ने 16 साल से कम उम्र वालों के लिए बैन किया सोशल मीडिया
Spain News: स्पेन सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर उम्र आधारित सख्त प्रतिबंध लगाने वाला नया देश बन गया है. प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने घोषणा की है कि उनकी सरकार 16 साल से कम उम्र के बच्चों को प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों तक पहुंच से प्रतिबंधित करने की योजना बना रही है.
स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने चेतावनी दी है कि युवाओं को ऑनलाइन खतरों से बचाने के लिए तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है. दुबई में विश्व सरकार शिखर सम्मेलन में बोलते हुए, सांचेज ने सोशल मीडिया को एक अराजक मंच बताया. उन्होंने कहा, ‘हमारे बच्चे एक ऐसे माहौल के संपर्क में आ रहे हैं, जहां उन्हें अकेले नहीं जाना चाहिए था. हम इसे अब और बर्दाश्त नहीं करेंगे और हम उन्हें डिजिटल अराजकता से बचाएंगे.’ आपको बता दें कि इस नियम के तहत स्पेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों को प्रमुख सोशल मीडिया (टिक टॉक, इंस्टाग्राम और एक्स) प्लेटफॉर्मों तक पहुंच से प्रतिबंधित करने की योजना बना रही है.
पिछले साल अगस्त में प्रकाशित शिक्षा पर इप्सोस के एक सर्वेक्षण के अनुसार, स्पेन में लगभग 82% लोग मानते हैं कि 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए, जो 2024 में 73% से अधिक है.
इस प्रस्ताव पर एक्स के मालिक एलोन मस्क ने स्पेन के पीएम पर व्यक्तिगत हमले किए हैं. सांचेज ने सोशल प्लेटफॉर्म को डिजिटल वाइल्ड वेस्ट बताया. इस पर मस्क ने उन पर तानाशाही का आरोप लगाया. स्पेन का यह कदम ऐसे समय आया है जब कई यूरोपीय देश ऑनलाइन सुरक्षा के सख्त नियमों पर विचार कर रहे हैं.
दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया ने 16 वर्ष से कम आयु के लोगों पर राष्ट्रीय प्रतिबंध लागू करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया था. TikTok, Instagram, YouTube, X, Snapchat और Reddit सहित सभी प्लेटफॉर्मों को अब नाबालिगों के खाते से हटाने के कड़े नियम लागू किए जा रहे हैं. भारत में भी टीनेजर्स आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो रहे हैं और इसका गलत फायदा उठा रहे हैं. अब क्या भारत भी कुछ कड़े नियम लगाएगा.
Today Weather Update: दिल्ली से लेकर यूपी तक के मौसम ने यू-टर्न ले लिया है.…
Why Women Need Romance after 40 age: ये नेचुरल ही है कि, हम 40 के…
Greater Agra Project: जनता के सपोर्ट का जिक्र करते हुए आदित्यनाथ ने आगरा के लोगों…
LPG-PNG Price Today: दिल्ली सरकार ने कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई के लिए नई शर्तें…
April 2026 Vivah Muhurat: खरमास समाप्त होने में अब बस कुछ ही दिन शेष हैं.…
India Post GDS 2nd Merit List 2026 Result PDF: भारतीय डाक ग्रामीण डाक सेवक की…