<
Categories: जॉब

India Post GDS 2nd Merit List 2026 Update: भारतीय डाक जीडीएस दूसरी मेरिट लिस्ट जल्द, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

India Post GDS 2nd Merit List 2026 Result PDF: भारतीय डाक ग्रामीण डाक सेवक की दूसरी मेरिट लिस्ट जल्द जारी किया जा सकता है. उम्मीदवार इस लिंक indiapostgdsonline.gov.in के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

India Post GDS 2nd Merit List 2026 Update: इंडिया पोस्ट जल्द ही ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी करने वाला है. जिन उम्मीदवारों का नाम पहली सूची में नहीं आया था, उनके लिए यह एक बड़ा मौका है. रिपोर्ट्स के अनुसार, दूसरी मेरिट लिस्ट अप्रैल 2026 के पहले सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जारी की जा सकती है. पहली मेरिट लिस्ट 6 मार्च 2026 को प्रकाशित की गई थी, जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

इंडिया पोस्ट द्वारा अभी तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन संभावना है कि दूसरी मेरिट लिस्ट जल्द ही जारी होगी. यह लिस्ट उन उम्मीदवारों के लिए है जो पहली सूची में चयनित नहीं हो पाए थे. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें.

GDS 2nd Merit List 2026 कैसे डाउनलोड करें?

भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं.
“GDS 2nd Merit List 2026” लिंक पर क्लिक करें.
अपना राज्य या पोस्टल सर्कल चुनें.
मेरिट लिस्ट PDF फॉर्मेट में खुल जाएगी.
इसे डाउनलोड करें और सेव कर लें.

PDF डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवार Ctrl + F का उपयोग करके अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर आसानी से खोज सकते हैं.

मेरिट लिस्ट में क्या-क्या जानकारी होती है?

GDS दूसरी मेरिट लिस्ट में उम्मीदवारों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी होती है. इसमें निम्नलिखित शामिल है.

  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • उम्मीदवार का नाम
  • श्रेणी (UR/OBC/SC/ST/EWS/PwD)
  • 10वीं कक्षा के अंक
  • चयनित पद (BPM/ABPM/डाक सेवक)
  • डिवीजन और पोस्ट ऑफिस का नाम

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी विवरण ध्यान से जांच लें.

चयन के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया

जिन उम्मीदवारों का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में आता है, उन्हें निर्धारित समय के भीतर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा करना होगा. इस दौरान उन्हें निम्नलिखित दस्तावेज़ साथ लाने होंगे:

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10वीं मार्कशीट)
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड आदि)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज़

ध्यान रखें कि समय पर वेरिफिकेशन पूरा न करने पर उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है.

India Post GDS भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित होती है, जिसमें चयन 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर किया जाता है. अगर आपका नाम पहली सूची में नहीं आया है, तो निराश न हों, दूसरी और अगली सूचियों में चयन का मौका अभी भी बना हुआ है. इसलिए सभी अपडेट्स पर नजर रखें और आवश्यक दस्तावेज़ पहले से तैयार रखें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Sanjay Gupta Death Reason: बाथरूम में ऐसा क्या हुआ? चली गई संजय गुप्ता जान; बॉलीवुड में पसरा मातम

Sanjay Gupta Death Reason: खबर है कि फिल्ममेकर कल रात अपने बाथरूम में गिर गए और…

Last Updated: October 31, 2026 13:17:32 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का आखिरी टी20 कब और कहां देखें? जानें पूरा शेड्यूल

India vs New Zealand 5th T20I 2026 का मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला…

Last Updated: October 31, 2026 13:03:12 IST

परिवार समझता रहा लंदन में है बेटी, इधर पुणे के फ्लैट में मिला शव, पुलिस के जवाब ने उड़ाए परिवार के होश

Pune woman suspicious death case: महाराष्ट्र के पुणे में 34 वर्षीय मुग्धा अविनाश देशमुख का…

Last Updated: October 31, 2026 12:39:50 IST

Punjab Elections: पंजाब चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 40 सीटों पर उम्मीदवार घोषित; धुरी से लड़ेंगे भगवंत मान

Punjab Elections AAP First Candidate List: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से…

Last Updated: October 31, 2026 12:30:20 IST

Caught on Cam:’पहले गोद में उठाया, फिर बेड पर ले गया…’, सोफिया अंसारी का पुराना वीडियो लीक, जानें कौन है वह लड़का

Sofia Ansari viral video: वीडियो में सोफिया अंसारी सफेद रंग का ट्रांसपेरेंट टॉप पहने नजर…

Last Updated: October 31, 2026 11:41:21 IST

1 नवंबर से लागू होगा CNAP नियम, अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा नाम, ऐसे काम करेगी नई सर्विस

CNAP Service: 1 नवंबर 2026 से भारत में 4G और 5G नेटवर्क पर CNAP सर्विस…

Last Updated: October 31, 2026 11:35:31 IST