Syria News: सीरिया की एक ऐसी जेल जहाँ कैदियों को दी जाती है सबसे खतरनाक सजा. इस जेल को बूचड़खाना के नाम से भी जाना जाता है.
syria jail
Syria’s Dangerous Prison: दुनियाभर में कई ऐसे कानून हैं जो काफी खतरनाक हैं. या कई ऐसी जगहें हैं जहां कातिलों को बेरहमी से मौत दी जाती है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आप चीखने लगेंगे. क्या आप जानते हैं सीरिया की सबसे ख़तरनाक जेल के बारे में? आज हम आपको इसी जेल की दर्दनाक कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं. दरअसल, 1987 में बनी इस जेल का इस्तेमाल तानाशाह बशर अल-असद अपने विरोधियों को डराने और खत्म करने के लिए करते थे. इतना ही नहीं सीरियन ऑब्ज़र्वेटरी फ़ॉर ह्यूमन राइट्स का कहना है कि, 2011 में सीरियाई गृहयुद्ध शुरू होने के बाद से इस जेल में 30,000 से ज़्यादा कैदियों की मौत हो चुकी है. इस जेल को “डेथ कैंप” और “कसाईखाना” भी कहा जाता है. सेडनया जेल में कैदियों को अमानवीय यातनाएँ दी जाती थीं, जिनमें भुखमरी, चिकित्सा देखभाल का अभाव और शारीरिक हिंसा शामिल थी.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस जेल में कैदियों को इस हद तक प्रताड़ित किया जाता था कि उनकी पहचान ही मिट जाती थी. 2018 में वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक पूर्व कैदी ने बताया कि उसने देखा कि कैसे सुरक्षाकर्मियों ने एक कैदी के गले में मेटल का पाइप डालकर उसे दीवार से पिन कर दिया उसका शव रात भर वहीं पड़ा रहा. कैदियों को अपने साथी कैदियों की हत्या करने के लिए मजबूर करना आम बात थी. जो ऐसा करने से इनकार करते थे, उन्हें भोजन या चिकित्सा सुविधा नहीं दी जाती थी. रिहा हुए कैदियों ने बताया कि उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से तोड़ने की कोशिशें की गईं.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2018 में, जेल की खुदाई के दौरान दर्जनों लाशें मिली थींजिनमें से कई के शरीर के अंग कटे हुए थे. परिवार अपने रिश्तेदारों की पहचान भी नहीं कर पा रहे थे. एक स्थानीय अस्पताल अधिकारी ने कहा, “शव इतनी बुरी हालत में थे कि उनकी पहचान करना नामुमकिन था.”
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…