Hindi News / International / Taliban Taliban Became A Curse For Afghan Women

Taliban: तालिबान अफगानी महिलाओं के लिए बन गया अभिशाप, बैंड-ए-अमीर नेशनल पार्क में महिलाओं के जाने पर लगाया प्रतिबंध

India News,(इंडिया न्यूज),Taliban: तालिबान का अत्याचार अफगानिस्तान के लिए महिलाओं के लिए एक अभिशाप के तौर पर बन चुका है। जहां लगातार रुप से महिलाओं की आजादी दिन-प्रतिदिन खत्म होती हुई नजर आ रही है। जिसके बाद एक बार फिर तालिबान ने महिलाओं की तकलीफों को लगातार बढ़ाते हुए अब इसमें एक और फरमान शामिल […]

BY: Shubham Pathak • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News,(इंडिया न्यूज),Taliban: तालिबान का अत्याचार अफगानिस्तान के लिए महिलाओं के लिए एक अभिशाप के तौर पर बन चुका है। जहां लगातार रुप से महिलाओं की आजादी दिन-प्रतिदिन खत्म होती हुई नजर आ रही है। जिसके बाद एक बार फिर तालिबान ने महिलाओं की तकलीफों को लगातार बढ़ाते हुए अब इसमें एक और फरमान शामिल किया है। जिसमें तालिबानी संगठन ने एक और कदम उठाते हुए अफगानिस्तान के मध्य बामियान प्रांत में बैंड-ए-अमीर नेशनल पार्क में महिलाओं के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

खालिद हनाफी ने जारी किया बयान

जानकारी के लिए बता दें कि, तालिबान संगठन के बुराई की रोकथाम वाले विभाग के मंत्री मोहम्मद खालिद हनाफी ने अपने एक भाषण में कहा कि, वे एक ऐसा तंत्र बना रहे हैं जो अंततः महिलाओं को पार्क में प्रवेश करने की अनुमति देगा। जब तक सिस्टम बन नहीं जाता, तब तक महिलाओं को पार्क में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। हनाफी ने तालिबान सुरक्षा बलों और बामियान प्रांत के बुजुर्गों से पार्कों में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध को लागू करने में मदद करने का आग्रह किया।

‘मोहम्मद यूनुस के बयानों को हल्के में ना लें….’ चीन के साथ मिलकर क्या करने वाले हैं मोहम्मद यूनुस,असम के मुख्यमंत्री ने खोल दी भारत के खिलाफ सबसे बड़े साजिश की पोल!

Taliban

हनाफी ने महिलाओं की आलोचना की

मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, आगे अपने भाषण के दौरान, हनाफी ने तालिबान के निर्देशों की अवहेलना करने वाले लोगों और तालिबान द्वारा निर्धारित हिजाब नियमों का पालन न करने वाली महिलाओं की भी आलोचना की। बता दें कि, संगठन ने अगस्त 2021 में सत्ता पर कब्जा करने के बाद माध्यमिक विद्यालयों में लड़कियों के जाने पर सख्त प्रतिबंध फिर से लागू कर दिया था। यह निराशाजनक प्रवृत्ति दिसंबर 2022 में भी जारी रही, जब विश्वविद्यालयों में जाने और गैर-सरकारी संगठनों और सहायता संगठनों में काम करने से रोकने के लिए महिलाओं और लड़कियों को शामिल करने की सीमाओं का विस्तार किया गया।

ये भी पढ़े

Tags:

AfghanistanTalibanWorld Hindi NewsWorld News In Hindi
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

ड्रग्स फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन 16 अप्रैल को पहुंचेगी पानीपत, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने साइक्लोथॉन में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए कहा
ड्रग्स फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन 16 अप्रैल को पहुंचेगी पानीपत, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने साइक्लोथॉन में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए कहा
बाला साहब की मानेंगे या राहुल गांधी की? वक्फ बिल पर उद्धव से फडणवीस ने पूछा ऐसा सवाल, सुन पूरे विपक्ष का कॉन्फिडेंस डगमगा जाएगा
बाला साहब की मानेंगे या राहुल गांधी की? वक्फ बिल पर उद्धव से फडणवीस ने पूछा ऐसा सवाल, सुन पूरे विपक्ष का कॉन्फिडेंस डगमगा जाएगा
पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के आवास पर सर्वजातीय महापंचायत का हुआ आयोजन, आईआईटी को महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बनाने का किया आह्वान
पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के आवास पर सर्वजातीय महापंचायत का हुआ आयोजन, आईआईटी को महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बनाने का किया आह्वान
‘पानी में 27 करोड़…’, फिर फ्लॉप हुए ऋषभ पंत तो गजब फायर हुए LSG के फैंस, ‘कप्तान’ के खिलाफ छेड़ दी जंग!
‘पानी में 27 करोड़…’, फिर फ्लॉप हुए ऋषभ पंत तो गजब फायर हुए LSG के फैंस, ‘कप्तान’ के खिलाफ छेड़ दी जंग!
अधिकारियों के साथ पहली बैठक में बोलीं मेयर कोमल सैनी – ‘महिला शिक्षा और महिला सशक्तिकरण’ पर रहेगा जोर 
अधिकारियों के साथ पहली बैठक में बोलीं मेयर कोमल सैनी – ‘महिला शिक्षा और महिला सशक्तिकरण’ पर रहेगा जोर 
Advertisement · Scroll to continue