Hindi News / International / Terrorist Organization In Pakistan

Terrorist Organization in Pakistan गृह मंत्री ने माना प्रतिबंधित संगठनों के स्लीपिंग सेल एक्टिव

Terrorist Organization in Pakistan इंडिया न्यूज, इस्लामाबाद: Terrorist Organization in Pakistan कई बार विश्व स्तरीय मंच पर पाकिस्तान में आंतकी संगठनों की मौजूदगी का मुद्दा भारत द्वारा उठाया गया। भारत के प्रतिनिधियों ने हमेशा विश्व मंच पर यह साबित किया कि पाकिस्तान आंतकी संगठनों का पनाहगार देश है और यहां बहुत सारे आंतकी संगठन मौजूद […]

BY: India News Editor • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

Terrorist Organization in Pakistan

इंडिया न्यूज, इस्लामाबाद:

दूसरों को नोकरी से निकालने वाले Musk पर गिरी गाज, Trump ने दी हुई पावर को लिया वापस, एक गलती और Elon का काम खत्म

Terrorist Organization in Pakistan

Terrorist Organization in Pakistan कई बार विश्व स्तरीय मंच पर पाकिस्तान में आंतकी संगठनों की मौजूदगी का मुद्दा भारत द्वारा उठाया गया। भारत के प्रतिनिधियों ने हमेशा विश्व मंच पर यह साबित किया कि पाकिस्तान आंतकी संगठनों का पनाहगार देश है और यहां बहुत सारे आंतकी संगठन मौजूद हैं। फिर भी पाकिस्तान हमेशा इस बात से इनकार करता रहा। अब पाकिस्तान सरकार के गृहमंत्री शेख राशिद अहमद ने खुद माना है कि देश में प्रतिबंधित संगठनों के स्लीपिंग सेल एक्टिव हैं।

Terrorist Organization in Pakistan देश में 78 संगठन प्रतिबंधित

एक रिपोर्ट के मुताबिक गृहमंत्री ने कहा है कि देश में 78 संगठन प्रतिबंधित हैं। कुछ प्रतिबंधित संगठनों के स्लीपिंग विंग गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। ये कोई भी तोड़फोड़ का कोई मौका नहीं छोड़ते। बता दें कि पाकिस्तान लगातार अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की आंखों में धूल झोंकते हुए आतंकियों को शह दे रहा है।

पाकिस्तान आतंकवाद को हराने के बजाए उसे बढ़ावा देता दिख रहा है। हाल ही में पाकिस्तान की एक अदालत ने 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड सहित छह आतंकवादियों को मुक्त कर दिया था।

Terrorist Organization in Pakistan नाम बदलते रहते हैं आतंकी संगठन

ऐसी रिपोर्ट्स भी हैं कि पाकिस्तान में आतंकी समूह जांच से बचने के लिए अपने संगठन का नाम बदलते रहते हैं क्योंकि यूनाइटेड नेशंस की काउंटर-टेररिज्म आर्गेनाइजेशन ने जांच का दायरा बढ़ाना शुरू कर दिया है।

अप्रैल 2021 में न्यूयॉर्क स्थित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्ट-अप कैस्टेलम ने खुलासा किया था कि पाकिस्तान ने चुपचाप अपनी आतंकी निगरानी सूची से लगभग 4,000 आतंकियों के नाम हटा दिए हैं। हटाए गए नामों में लश्कर नेता और मुंबई हमले का मास्टरमाइंड जाकिर उर रहमान लखवी और कई अन्य शामिल हैं।

Also Read : New Variant of Corona विश्व में मचा हड़कंप

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

World Breaking news

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue