<
Categories: विदेश

अमेरिकी ट्रेड डील ने बदला गेम, भारत को चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश पर कैसे मिला फायदा?

India-US Trade Deal: अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है. इसके बाद भारत को वैश्विक निर्यात प्रतिस्पर्धा में अहम बढ़त मिलती दिख रही है.

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच नए ट्रेड डील या व्यापार समझौते के तहत अमेरिका ने भारतीय सामानों पर लगने वाले टैरिफ को 50% से घटाकर 18% कर दिया है. यह क्षेत्रीय प्रतिस्पर्धियों की तुलना में काफी अनुकूल है. इससे भारत को निर्यात बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह कहा कि भारत और अमेरिका एक ट्रेड डील पर सहमत हो गए हैं, जिसके तहत वाशिंगटन भारतीय सामान पर अपना टैरिफ मौजूदा 50 परसेंट से कम कर के 18% कर देगा. जिसके बदले में नई दिल्ली रूसी तेल खरीदना बंद कर देगा और ट्रेड बैरियर कम कर देगा.
अमेरिकी नेता ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत के बाद सोशल मीडिया पर इस डील की घोषणा की, और कहा कि भारत अब अमेरिका और शायद वेनेजुएला से तेल खरीदेगा.
इस ट्रेड डील के लिए धन्यवाद देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि “मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स पर अब टैरिफ 18 परसेंट कम हो जाएगा”
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज अपने प्यारे दोस्त राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा. खुशी है कि अब मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स पर टैरिफ 18% कम हो जाएगा. इस शानदार घोषणा के लिए भारत के 1.4 अरब लोगों की तरफ से राष्ट्रपति ट्रंप को बहुत-बहुत धन्यवाद.
जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ काम करते हैं, तो इससे हमारे लोगों को फायदा होता है और आपसी फायदे वाले सहयोग के लिए बहुत सारे मौके खुलते हैं.
वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का नेतृत्व बहुत ज़रूरी है. भारत शांति के लिए उनके प्रयासों का पूरा समर्थन करता है. मैं अपनी पार्टनरशिप को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं.


दूसरे देशों से तुलना 

अमेरिकी ट्रेड डील यानी नई डील होने के बाद, भारत अब उन देशों में शामिल हो गया है जिन्हें डोनाल्ड ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन से पाकिस्तान, चीन, इंडोनेशिया, वियतनाम और बांग्लादेश जैसी दूसरी बड़ी एशियाई इकोनॉमी की तुलना में सबसे कम टैरिफ रेट लगा है. हालांकि, अमेरिका द्वारा भारत के साथ ट्रेड पर लगाए गए ड्यूटी, अपने यूरोपीय पार्टनर और जापान और साउथ कोरिया पर लगाए गए ड्यूटी से थोड़ा अधिक है.

ज्यादा टैरिफ वाले देश कौन से हैं?

कई ऐसे देश हैं जिन पर अमेरिका ने सबसे ज्यादा टैरिफ लगाए हुए हैं. इसमें शामिल है.
 
  • ब्राज़ील – 50 प्रतिशत
  • म्यांमार – 40 प्रतिशत
  • लाओस – 40 प्रतिशत
  • चीन – 37 प्रतिशत
  • दक्षिण अफ्रीका – 30 प्रतिशत
  • वियतनाम – 20 प्रतिशत 
  • बांग्लादेश – 20 प्रतिशत
  • पाकिस्तान – 19 प्रतिशत
  • मलेशिया – 19 प्रतिशत
  • कंबोडिया – 19 प्रतिशत
  • थाईलैंड – 19 प्रतिश

कम टैरिफ वाले देश कौन से हैं?

यह वे देश हैं जिनका अमेरिका के साथ सबसे कम टैरिफ एग्रीमेंट है.
  • यूनाइटेड किंगडम – 10 प्रतिशत
  • यूरोपियन यूनियन – 15 प्रतिशत
  • स्विट्जरलैंड – 15 प्रतिशत
  • जापान – 15 प्रतिशत
  • दक्षिण कोरिया – 15 प्रतिशत

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST