इंडिया न्यूज, न्यूयार्क:अमेरिका में विस्कॉन्सिन के वुकेशा शहर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां क्रिसमस परेड के दौरान एक बेकाबू एसयूवी लोगों को रोंदते हुए परेड में गुजर गई। इस हादसे में कई लोगों की मौत की खबर है, हालांकि मौतों का आंकड़ा अभी नहीं बताया गया है। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। घटना के बाद वहां पर अफरा तफरी मच गई।
यह घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। वीडियो में देखा जा रहा है कि तेज रफ्तार एक एसयूवी डिवाइडरों को तोड़ते हुए परेड निकाल रहे लोगों को टक्कर मारती नजर आ रही है। लोगों ने पुलिस से कार चालक को गिरफ्तार करने और कार्रवाई करने की मांग की है।
हादसे की जानकारी देते हुए वुकेशा पुलिस प्रमुख डैन थॉम्पसन ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, वहीं बेकाबू वाहन को जब्त कर लिया गया है। लेकिन कार चालक घटनास्थल से फरार हो गया है। पुलिस ने लोगों से घटनास्थल के पास नहीं जाने की अपील की है।
बताया जाता है कि रविवार को छुट्टी का दिन होने से इस परेड में काफी संख्या में लोग शामिल हुए थे। 58वीं एनुअल क्रिसमस परेड दोपहर 2 बजे शुरू हुई, जिसे शाम बजे समाप्त होना था। पिछले साल कोरोना वायरस महामारी के चलते परेड नहीं निकाली गई थी। परेड के दौरान लोगों में काफी उत्साह औरर उमंग था। वहीं परेड के आसपास भी काफी संख्या में लोग मौजूद थे लेकिन अचानक बेकाबू कार भीड़ में घुस गई, जिसके बाद पूरा माहौल गमगीन हो गया।
Also Read : नवाब मलिक का एक और खुलासा, समीर वानखेड़े की फोटो साझा कर लिखा, कबूल है, कबूल है, समीर ये तूने क्या किया