<
Categories: विदेश

Nepal News: नेपाल जाना अब नहीं होगा आसान, बालेन सरकार ने लागू किए सख्त नियम

Nepal News: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था अचानक सख्त कर दी गई है. जिसके अन्तर्गत अब नेपाल में प्रवेश करने के लिए भारतीय नागरिकों को वैध आईडी दिखाना अनिवार्य होगा.

Nepal News: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था अचानक सख्त कर दी गई है. जिसके अन्तर्गत अब नेपाल में प्रवेश करने के लिए भारतीय नागरिकों को वैध आईडी दिखाना अनिवार्य होगा. नेपाल प्रशासन ने साफ कर दिया है कि आधार कार्ड,वोटर आईडी या पासपोर्ट जैसे दस्तावेजों के बिना किसी को सीमा पार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. सिर्फ वयस्क ही नहीं, अपितु 15 साल के बच्चों को भी जन्म प्रमाणपत्र या स्कूल आई़डी रखना अनिवार्य है. जिन लोगों के पास पहचान से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें सीमा से वापस भेजा जा रहा है.

अवैध घुसपैठ को रोकना मुख्य उद्देश्य

बालेन सरकार ने अवैध घुसपैठियों को रोकने के उद्देश्य से इस नियम को लागू किया है, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाई जा सकें. सोनामनी गोदाम से आमबारी तक करीब 38 किलोमीटर लंबी सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. नेपाल पुलिस, नेपाल एपीएफ और भारतीय सीमा सुरक्षा बल (SSB) लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं. सीमा पार से आने वाले हर व्यक्ति की जांच और पहचान की पड़ताल कर रहे हैं. 

पश्चिम बंगाल के चुनाव का असर

नेपाल सरकार ने पश्चिम बंगाल के चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों के नेपाल में घुसने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता. इसके तहत इस कार्रवाई को सुरक्षा की दृष्टि से अनिवार्य बताया. 

लोगों की भारी भीड़ और लंबी कतारें लग रही हैं

गत रविवार को सिकटी, कुर्साकांटा और मेघा-मायागंज समेत कई सीमावर्ती इलाकों में भारी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली. अचानक शुरू हुई सख्त जांच के कारण सीमा पर लंबी कतारें लग गईं. नेपाल में रोजाना काम करने जाने वाले मजदूरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा. जिनके पास कोई दस्तावेज नहीं थे, उन्हें वापस भेज दिया गया.

उच्च अधिकारियों की लोगों से अपील

नेपाल एपीएफ अधिकारी जी कटवाल और एसएस ठाकुर ने बताया कि यह नियम सिर्फ भारतीय नागरिकों पर नहीं, वरन नेपाल और अन्य देशों के लोगों पर भी लागू किया गया है. वहीं एसएसबी के कार्यवाहक कमांडेंट पीएन सिंह ने लोगों से अपील की है कि सीमा पार करते समय हमेशा पहचान पत्र साथ रखें, ताकि किसी समस्या का सामना न करना पड़े.

 

Team Indianews

Recent Posts

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…

Last Updated: October 3, 2026 11:07:15 IST

IND vs PAK Final Video: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर होश खो बैठा पाकिस्तानी गेंदबाज? ‘विवादित सेलिब्रेशन’ देख खौल उठा भारतीय फैंस का खून! देखें VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…

Last Updated: October 3, 2026 11:06:26 IST

IND vs PAK Playing 11: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बिगाड़ेंगे पाकिस्तान का खेल; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…

Last Updated: October 3, 2026 09:54:54 IST

IND vs PAK: भारत-पाक मैच से ठीक पहले मोहसिन नकवी ने लिया यू-टर्न! तीसरी बार ‘बेइज्जत’ नहीं होना चाहते PCB के अध्यक्ष?

IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…

Last Updated: October 3, 2026 09:37:39 IST

Silver Price Today 3 October 2026: चांदी में बड़ा उलटफेर! खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…

Last Updated: October 3, 2026 09:34:08 IST

Gold Rate Today 3 October 2026: बाजार खुलते ही सोने के भाव ने चौंकाया! ₹1.50 लाख के करीब रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है दाम

Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…

Last Updated: October 3, 2026 09:26:44 IST