Iran-US War: ईरान को राख कर देने की धमकी के बीच युवाओं ने अपने वतन को बचाने के लिए हाथों में हाथ थाम लिया है. क्या इन मासूमों की इंसानी ढाल ट्रंप की मिसाइलों को रोक पाएगी?
Iran-Israel-US-War: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब चरम पर पहुंच गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर 7 तारीख की रात 8 बजे (अमेरिकी समयानुसार) तक ईरान के साथ बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंची, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट, पुल और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों को पूरी तरह तबाह कर देगा. इस भीषण खतरे के बीच, ईरान ने अपने नागरिकों से अपील की कि वे पावर प्लांट्स के चारों ओर एक मानवीय श्रृंखला (Human Chain) बनाएं ताकि संभावित हमलों को रोका जा सके जिसके बाद भारी संख्या में लोग घरों से बाहर निकले और एकजुटता दिखाते हुए मानव शृंखला बनाया।
ईरान के युवा और खेल मंत्री अलीरेजा रहीमी ने सरकारी मीडिया के माध्यम से देशवासियों को भावुक संदेश दिया था. उन्होंने कहा, ‘हम अपने सभी युवाओं, एथलीटों, कलाकारों और प्रोफेसरों को आमंत्रित करते हैं. आपकी विचारधारा चाहे जो भी हो, 7 तारीख (मंगलवार) को दोपहर 2 बजे हमारे पावर प्लांट्स के चारों ओर इकट्ठा हों. ये हमारी राष्ट्रीय संपत्ति हैं और ईरान के युवाओं का भविष्य हैं.’ रहीमी ने इसे सुनहरे कल के लिए ईरानी युवाओं की मानवीय कड़ी नाम दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया (X) पर भी लिखा कि यह अभियान दुनिया को संदेश देगा कि ‘सार्वजनिक बुनियादी ढांचे पर हमला करना युद्ध अपराध है.’

इससे पहले, व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ (Hormuz Strait) को 8 बजे तक नहीं खोला गया, तो बमबारी शुरू कर दी जाएगी.
ट्रंप की चेतावनी में कहा गया है कि ईरान का हर पुल गिरा दिया जाएगा. हर पावर प्लांट जलकर खाक हो जाएगा और हमेशा के लिए बेकार हो जाएगा. पूरा देश एक ही रात में खंडहर बन सकता है. हालांकि, ट्रंप ने यह भी माना कि ईरान फिलहाल बातचीत में ईमानदारी दिखा रहा है और पाकिस्तान जैसे देश इसमें मध्यस्थता कर रहे हैं.
ईरान के सैन्य मुख्यालय के प्रवक्ता इब्राहिम जोलफाघरी ने ट्रंप के बयानों को भ्रम और अहंकार करार दिया. उन्होंने साफ कहा कि इन खोखली धमकियों से ईरान के सैन्य अभियानों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. दूसरी ओर, इजरायली सेना ने भी ईरानी नागरिकों को सोशल मीडिया के जरिए चेतावनी दी है. उन्होंने नागरिकों को अगले 12 घंटों तक ट्रेनों और रेलवे ट्रैक से दूर रहने की सलाह दी है. जानकारों का मानना है कि यह इस बात का संकेत है कि अगर हमला हुआ, तो रेलवे नेटवर्क भी निशाने पर हो सकता है.
Weather Forecast North India: उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर पर्वतीय राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश…
IPL 2026 के रोमांचक मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया के नंबर…
Rajasthan Churu Video: राजस्थान के चुरू में मेडिकल कॉलेज में लड़कों और लड़कियों के हॉस्टल…
Shimla Ram Mandir Hall Controversy: हिमाचल प्रदेश के शिमला में राम मंदिर हॉल में मस्लिम…
Ashok Kharat Latest News: नासिक के ढोंगी बाबा अशोक खरात मामले में विशेष जांच दल…
Odisha Latest News: ओडिशा में पुलिस ने गौ-तस्करी के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया है. डीआईजी…